लाइव न्यूज़ :

Gujrat Election: गुजरात के दो दिन के दौरे पर आज से भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, विधानसभा चुनाव के लिहाज से माना जा रहा अहम

By भाषा | Updated: September 20, 2022 09:41 IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से गुजरात के दो दिनों के दौरे पर होंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

Open in App

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा के किसान मोर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे नड्डा

भाजपा की गुजरात इकाई के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने सोमवार को बताया कि भाजपा अध्यक्ष मंगलवार सुबह गांधीनगर के पास भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यक्रम में ई-बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नड्डा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल गांधीनगर के एक पांच सितारा होटल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मंगलवार सुबह भाग लेंगे। यह सम्मेलन बुधवार तक चलेगा।

वाघेला ने बताया कि गुजरात के भाजपा शासित शहरी निकायों के महापौर और उपमहापौर सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया," नड्डा शहरी, पंचायत और सहकारी निकायों में भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधियों की एक सभा को मंगलवार दोपहर को राजकोट में संबोधित करेंगे। पाटिल, पटेल और अन्य वरिष्ठ नेता सभा में उपस्थित रहेंगे।’’

गुजरात के मोरबी में होगा रोड शो

राजकोट से नड्डा पड़ोसी मोरबी शहर जाएंगे, जहां वह शाम को रोड शो करेंगे। वह मंगलवार रात साढ़े आठ बजे गांधीनगर में 'विरांजलि' कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां कलाकार अपने गीतों और नाटकों के माध्यम से राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि देंगे।

भाजपा अध्यक्ष बुधवार को गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय श्री कमलम में भाजपा की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वाघेला ने कहा कि वह बुधवार दोपहर अहमदाबाद के टैगोर हॉल में प्रोफेसर की सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा की विचारधारा के बारे में बात करेंगे। उन्होंने बताया कि नड्डा राज्य की राजधानी में महापौरों के सम्मेलन के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

भारतअमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम के लिए BJP का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज