लाइव न्यूज़ :

बिहार में जातीय जनगणना के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर गरमाई सियासत, सत्ता में सहयोगी भाजपा ने की कानून बनाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2022 16:38 IST

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू के बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीरज बबलू ने जो कहा वह सही है देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कानून बने।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा- जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिएमंत्री की इस मांग का केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने किया समर्थनकेंद्रीय मंत्री ने कहा- इस पर चीन जैसा कठोर कानून बनन चाहिए

पटना: बिहार में जातिगत जनगणना का रास्ता साफ होते ही भाजपा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग कर सियासत को गरमा दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बिहार में जातीय जनगणना का मैं स्वागत करता हूं, लेकिन इसके साथ ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी कड़ा कानून बनना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री ने जो निर्णय लिया है। वह सही है, लेकिन इसके साथ ही मुसलमानों की भी जातीय जनगणना हो। इसकी इसकी मांग पहले से करता रहा हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना का मैं स्वागत करता हूं, लेकिन इसके साथ ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी कड़ा कानून बनना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण के लिए चीन जैसा कठोर कानून बनना चाहिए।

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू के बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीरज बबलू ने जो कहा वह सही है देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कानून बने, क्योंकि चीन में एक मिनट में 10 बच्चे जन्म लेते हैं, जबकि भारत में एक मिनट में 33 बच्चों का जन्म हो रहा है। इसलिए देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हिंदू मुसलमान सिख इसाई सभी के लिए एक तरह का कानूनी प्रावधन हो। जरूरत पड़े तो कानून में वोटिंग राइट को भी इससे जोड़ा जाए ताकि जो कानूनों बने और नहीं मानने वाले को वोट देने का अधिकार ना हो। उल्लेखनीय है कि मंत्री नीरज कुमार बब्लू ने भी मांग की है कि जातिगत जनगणना के साथ बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में जो जनसंख्या विस्फोट हुआ है, उसे कंट्रोल किया जाए। आबादी तेजी से बढ़ने की वजह से विकास का काम समझ नहीं आ रहा है। सडकें और स्कूलों का निर्माण हो रहा है। जमीन हमारे पास कम हैं और लोग बढते जा रहे हैं। 

नीरज कुमार का बब्लू का कहना है कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून का बनना जरूरी है ताकि विकास को लोग महसूस कर पाएं। नीरज ने साफ कहा है कि जातीय जनगणना तो ठीक है लेकिन, अब बिहार में जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की जरूरत है। बिहार सरकार के मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह बेहद जरूरी है और इस कानून को लाए बिना बिहार का विकास संभव नहीं है।

उधर, भाजपा के द्वारा बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग किए जाने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर कई बार प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का प्रसार के साथ ही बढते जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। 

उन्होंने साफ कहा कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत नहीं है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था जब तक यहां की लड़कियां शिक्षित नहीं होगी, तब तक इस जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता है। इसका एकमात्र उपाय है यहां की लड़कियों को शिक्षित किया जाए।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारबिहारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल