लाइव न्यूज़ :

BJP ने पूछा सवाल, क्या नसीरुद्दीन शाह को अब तक देश में कोई हुई परेशानी?

By भाषा | Updated: December 22, 2018 17:56 IST

हुसैन ने कहा कि देश की जनता के लिए केंद्र सरकार समर्पित भाव से बिना रूके और बिना थके काम कर रही है ऐसे में लोग नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। 

Open in App

सिने अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सवाल किया है कि क्या शाह को इतने वर्षों तक देश में कोई परेशानी महसूस हुई ।

भाजपा नेता ने आज यहां कहा कि जिस ढंग से देश में उन्हें मान-सम्मान मिला, ऐसा ही उनके बच्चों को भी मिलेगा। शाहनवाज ने कहा, ‘‘उन्हें चिंता करने और ऐसे बयान देने की आवश्यक्ता नहीं है ।’’ 

तीन राज्यों में भाजपा का जनाधार खिसकने के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने स्पष्ट किया, ‘‘पार्टी का जनाधार खिसका नहीं, अपितु फिसला है। भविष्य में संगठन इसके कारणों पर संज्ञान लेते हुए लोकसभा चुनाव से पहले इसमें सुधार करेगा।’’ 

हुसैन ने कहा कि देश की जनता के लिए केंद्र सरकार समर्पित भाव से बिना रूके और बिना थके काम कर रही है ऐसे में लोग नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। 

हुसैन ने कहा, ‘‘देश में पहली बार एक-दूसरे को फूटी आंख न सुहाने वाले राजनीतिक दल एक मंच पर आए हैं, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोक कर देश के संसाधन का दोहन कर सकें ।’’ 

शनिवार को दिल्ली से पानीपत जा रहे भाजपा नेता मीडिया से मुखातिब हुए ।

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीFateh Trailer: फिल्म फतेह का ट्रेलर रिलीज, दोनों हाथों में बंदूक थामे सोनू सूद...

कारोबारश्रीराम फाइनेंस ने दिग्गज राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर शुरू किया प्रेरक कैंपेन ‘#TogetherWeSoar’

बॉलीवुड चुस्कीIC 814- The Kandahar Hijack: एक्टर विजय वर्मा ने कहा, हमने किसी की नकल नहीं की...

बॉलीवुड चुस्कीIC 814 वेब सीरीज विवाद को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को तलब किया, 3 सितंबर को पेश होने का निर्देश

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी सिनेमा से बिफर गए हैं नसीरुद्दीन शाह, बोले- "मैंने फिल्में देखना बंद कर दिया क्योंकि..."

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज