लाइव न्यूज़ :

अध्यादेश लाकर नहीं बनेगा राम मंदिर, अमित शाह बोले- सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करेगी सरकार

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 26, 2018 08:50 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि आगमी विधान सभा चुनाव में बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों में विजयी होगी। इस चुनावी जीत के साथ नरेन्द्र मोदी सरकार की छवि और भी ज्यादा बूस्ट होगी।

Open in App

अयोध्या विवाद/ राम मंदिर मुद्दे पर संघ और हिंदू संगठनों द्वारा नरेन्द्र मोदी सरकार पर अध्यादेश लाने का दबाव बनाया जा रहा है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया है कि सरकार अगली साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करेगी। 

रविवार को अमित शाह ने कहा, राम मंदिर का मुद्दा अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इसके सुनवाई होने तक हमें इंतजार करना है। अमित शाह का यह बयान शायद इसी ओर इशारा करता है कि मोदी सरकार अध्यादेश लाकर राम मंदिर बनाने के पक्ष में नहीं है। 

अमित शाह ने कांग्रेस पर अयोध्या विवाद की सुनवाई को 2019 तक टालने का लगाया आरोप

हालांकि यहां अमित शाह ने राम मंदिर/अयोध्या विवाद पर यह उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंदिर के हक में ही आएगा। शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि यह मामला कोर्ट में नव सालों से पेडिंग है इसके बाद भी कांग्रेस ने इसकी सुनवाई 2019 के चुनावों तक टालने की मांग की थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिय के मुताबिक अमित शाह ने दावा किया है कि आगमी विधान सभा चुनाव में बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों में विजयी होगी। इस चुनावी जीत के साथ नरेन्द्र मोदी सरकार की छवि और भी ज्यादा बूस्ट होगी। अमित शाह ने यह भी दावा किया है कि वह बीजेपी 2019 की लोकसभा चुनाव भी जीतेगी। 

अमित शाह ने कहा-  राम मंदिर के निर्माण के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध

अमित शाह ने कहा, राम मंदिर के निर्माण के लिए बीजेपी पार्टी की प्रतिबद्धता है लेकिन ये सर्व सहमित से ही बनेगा। अमित शाह ने सबसे अपील भी की है कि वह इस मामले पर वह सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के लिए जनवरी तक शांति बनाए रखे। 

बता दें कि मध्य प्रदेश में 2003 से बीजेपी की सरकार है। यहां प्रमुख मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) में होगा। प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधान सभा के लिए चुनाव 28 नवंबर को होंगे।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अयोध्याराम मंदिरविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज