लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने मुकेश सहनी पर लगाया मंत्री पद पर रहते हुए अनियमितता का आरोप, इस्तीफे के साथ की जांच की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2022 16:44 IST

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि उनके पास पुख्ता तथ्य है कि मंत्री के रूप में मुकेश सहनी ने कई तरह की गडबड़ियां की हैं। इसके साथ ही ठाकुर ने दावा किया कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में कई अनियमितता हैं, जिसकी बिहार सरकार द्वारा अनदेखी नहीं की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी के पूरे कार्यकाल की जांच की मांग की हैभाजपा सांसद विवेक विवेक ठाकुर का दावा है कि मुकेश सहनी ने कई तरह की गडबड़ियां की हैंमुकेश सहनी में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें मंत्री पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए

पटना: वीआईपी पार्टी को तोड़ने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी मुकेश सहनी के मंत्री पद पर भी नजर गड़ाये हुए है। भाजपा अब उनको मंत्री पद से विदा कराने पर तूली हुई है। इसी कड़ी में भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी के पूरे कार्यकाल की जांच की मांग की है।

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि उनके पास पुख्ता तथ्य है कि मंत्री के रूप में मुकेश सहनी ने कई तरह की गडबड़ियां की हैं। इसके साथ ही विवेक ठाकुर ने दावा किया कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में कई अनियमितता हैं, जिसकी बिहार सरकार द्वारा अनदेखी नहीं की जा सकती है।

उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि किशनगंज में कई स्लॉटर हाउस बेहतर तरीके से काम कर रहे थे, लेकिन मुकेश सहनी के कार्यकाल में उनमें से कई बंद हो गए। उन्होंने दावा किया है कि मुकेश सहनी के खिलाफ ऐसे कई राज दबे हैं, जो जांच के बाद सामने निकल आएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि मंत्री मुकेश सहनी को मंत्री पद पर एक पल भी रहने का अधिकार नहीं है। विवेक ठाकुर ने कहा कि यूपी में जाकर मुकेश सहनी ने जिस तरह से विश्व के सर्वमान्य प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, वह किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ली गई तस्वीर पर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को सभ्यता का ज्ञान नहीं है। ये अभिवादन का एक स्वाभाविक तरीका है। शपथ समारोह के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का बेहद गर्मजोशी से अभिवादन किया है।

विवेक ठाकुर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि मुकेश सहनी में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। 

टॅग्स :मुकेश सहनीबिहारBihar BJPनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार