लाइव न्यूज़ :

अलर्ट जारी: 6 राज्यों तक पहुंचा बर्ड फ्लू, केंद्र ने दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम

By एसके गुप्ता | Updated: January 6, 2021 18:27 IST

दिल्ली सरकार ने पक्षियों की मौत का कोई भी मामला सामने आने पर तुरंत स्टेट नोडल पशुपालन विभाग को रिपोर्ट करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में कुछ दिनों में 12, हजार बत्तखों की मौत हुई है, जिसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु सावधानी बरत रहे हैं। बर्ड फ्लू की खबरों के बीच चिकन के शौकीन सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं।हिमाचल सरकार ने अलर्ट जारी करने के साथ ही स्थिति पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

कोरोना महामारी के बीच देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का असर बढ़ता जा रहा है। पिछले दस दिनों में लाखों पक्षियों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान ने बर्ड फ्लू को लेकर कहा है कि केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। नियंत्रण और निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया है, जो राज्यों के साथ संपर्क में रहेगा। केरल के अलप्पुझा और कोट्‌टायम जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सरकार ने राज्य में आपदा घोषित कर हाईअलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में अभी तक बर्ड फ्लू के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली हरियाणा सहित कई राज्यों ने बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। हरियाणा पंचकूला के बरवाला इलाके के 20 पॉल्ट्री फार्म में 4 लाख से ज्यादा मुर्गियां मरने की बात पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने मानी है। अब एडवाइजरी भी जारी की गई है। जांच के लिए सैंपल जालंधर भेजे गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार है। सरकार ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जिन इलाकों में बीमारी नहीं है, वहां पॉल्ट्री प्रोडक्ट्स पकाकर खाए जा सकते हैं। दिल्ली सरकार ने पक्षियों की मौत का कोई भी मामला सामने आने पर तुरंत स्टेट नोडल पशुपालन विभाग को रिपोर्ट करने को कहा है। हिमाचल सरकार ने अलर्ट जारी करने के साथ ही स्थिति पर काबू पाने के लिए कांगड़ा के चार उपमंडलों में मछली, मुर्गे और अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

केरल में कुछ दिनों में 12, हजार बत्तखों की मौत हुई है, जिसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु सावधानी बरत रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में बत्तख और मुर्गियों को जलाकर दबा दिया गया है। वहीं हिमाचल में भी हजारों पक्षी मृत मिले हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से कुछ दिनों के लिए पोल्ट्री का कारोबार रोक दिया है। यहां दस जिलों में कौवों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। राजस्थान के चार जिलों झालावाड़ बारांक, जयपुर और कोटा में कौवों की मौत के अलावा कोटा की राजगंज मंडी में 200 से ज्यादा मुर्गियां मृत मिली हैं। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। जांच के लिए भेजे गए 110 सैंपल में से 25 की रपट पॉजिटिव आई है।

व्यापारियों की चिंता बढ़ी

बर्ड फ्लू की खबरों के बीच चिकन के शौकीन सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। इससे दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी के व्यापारी चिंतित हैं, जहां रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। मंडी में करीब 100 ट्रक माल आता है। खरीददारों की संख्या कम होने से यहां दुकानदार परेशान हैं। फिलहाल मुर्गा 90 रुपए किलो है, अगर बर्ड फ्लू कुछ समय तक रहा तो मंडी में भाव 30 रुपए किलो तक पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं। यहां के व्यापारी सन् 2006 को याद कर रहे हैं। जब मंडी में भारी संख्या में मर्गे-मुर्गियों को जलाया गया था और व्यापारियों ने पांच रुपए किलो का भाव आने पर पोल्ट्री में ही सारा माल खत्म करना शुरू कर दिया था।

टॅग्स :बर्ड फ्लूदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज