लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू का खौफ, सड़क किनारे मिली मरी हुई सैकड़ों मुर्गियां, मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2021 17:12 IST

बिहार स्थित मुजफ्फरपुर जिले में बड़ी संख्या में मरी हुई मुर्गियां सड़क के किनारे फेंकी पाई गईं...

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी।मुजफ्फरपुर में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत।आसपास के इलाकों में मची सनसनी।

कोरोना के कहर से त्रस्त बिहारवासियों पर अब बर्ड फ्लू का साया मडराने लगा है। कोरोना के बाद अब लोगों के अन्दर बर्डफ्लू का खौफ सताने लगा है। सूबे के मुजफ्फरपुर जिले में बड़ी संख्या में मरी हुई मुर्गियां सड़क के किनारे फेंकी पाई गईं, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। यह घटना जिले के सरैया प्रखंड के मधौल गांव से पटेढी तिलक पकड़ी होते हुए रेपुरा बाजार जाने वाली ग्रामीण सड़क की है।

पुलिया के पास मरी पड़ी थी मुर्गियां

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पटेढी पुलिया के समीप सुबह काफी संख्या में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां गए तो देखा कि पुलिया के पास सैकड़ों मरी हुई मुर्गियां फेंकी हुई थी, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा यह आशंका है कि बर्ड फ्लू के कारण मर रही मुर्गियों को कोई पोल्ट्री फॉर्म संचालक एकांत जगह देख चुपके से यहां फेंक गया होगा। 

मुर्गियों को नोच-नोचकर खा रहे थे जानवर

पुलिया के आसपास आबादी नहीं है, इसके कारण किसी को पता नहीं चल पाया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर कुत्ते, चील, कौआ मरी मुर्गियों को नोच-नोच कर खाते रहे। ग्रामीणों का कहना था कि इतनी संख्या में मुर्गियां किन कारणों से मरी है यह कहना मुश्किल है।

महामारी का रूप से सकता है संक्रमण

अगर किसी संक्रामक बीमारी से मुर्गियां मरी होगी तो स्थिति गंभीर हो सकती है, क्योंकि पूरे दिन मरी हुई मुर्गियों को आसपास के कुत्ते व चील, कौआ नोच नोच कर खा रहे थे। संक्रमण का असर उनमें भी फैल सकता है और उनके जरिये यह महामारी का रूप ले सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब मामले की जांच करते हुए पोल्ट्री संचालक का पता लगाकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने तथा संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।

पशु चिकित्सकों को दी गई सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके बाद इस मामले की सूचना पशु चिकित्सकों की टीम को दी गयी। जिसके बाद पटेढी स्थित घटनास्थल पर पहुंची और सभी मुर्गियों को इकट्ठा करके गड्ढा खोद कर मिट्टी में दबा दिया। इसके साथ ही पशु चिकित्सकों ने आसपास के गांवों में जो पशुपालक मुर्गी और अन्य पक्षी पाले हुए हैं, वहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजवाया जाएगा। फिर भी आसपास के इलाके के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। 

जिला पशुपालन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि करीब दर्जनभर मुर्गे मरे मिले हैं। सीरम रिर्जव किया गया है। जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। बर्ड फ्लू की अभी कोई आशंका नहीं है। फिर भी आसपास के इलाके के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबर्ड फ्लूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार