लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, अब तक देश के 10 राज्यों में मचा हड़कंप, जानें लेटेस्ट अपडेट

By एसके गुप्ता | Updated: January 11, 2021 19:43 IST

दिल्ली में बर्ड फ्लू को लेकर एनिमल हसबैंडरी विभाग के अनुसार जालंधर भेजे गए 8 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली में बीते कई दिनों से पक्षियों की मौत हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बीते 4 दिन के अंदर 97 कौवों और 27 बत्तखों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अन्य राज्यों से आने वाले प्रोसेस्ड चिकन और लाइव स्टॉक पर भी रोक लगा दी गई है। पशुपालन सचिव अनूप कुमार का कहना है कि कलेक्टरों को सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा गया है।

कोरोना महामारी से निपटारे के लिए अभी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई कि बर्ड फ्लू की अब तक 9 राज्यों में पुष्टि हो चुकी है। नया राज्य राजधानी दिल्ली है। कुछ दिनों पहले दिल्ली से 8 बत्तखों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे उसकी रपट आ गई है। इसमें 3 बत्तख और 5 कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। 

इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली दसवां राज्य हो गया है जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं अधिकारियों के साथ बात करके बर्ड फ्लू का संक्रमण रोकने की पूरी निगरानी कर रहे हैं। आईसीएआर-एनआईएचएसएडी की परीक्षण रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि मुंबई, ठाणे, परभणी, बीड और रत्नागिरी के दापोली में पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई। 

दिल्ली की मुर्गा मंडी रहेगी बंद

इसके साथ ही दिल्ली की मुर्गा मंडी भी बंद रहेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि संजय झील से बतखों के नमूनों की पॉजिटिव रपट आई है। इसलिए झील के क्षेत्र को अच्छी तरह सेनेटाइज किया जा रहा है। अगर वहां बतखों के पंख फैले हों या उनका कुछ अन्य पदार्थ गिरा हो तो उससे संक्रमण न हो, इसके लिए पूरी सफाई कराई जा रही है।

सिसोदिया ने कहा- दिल्ली में बर्ड फ्लू से घबराने की बात नहीं

सिसोदिया ने कहा कि पिछले दिनों जालंधर भेजे गए 100 सैम्पल के नतीजों का इंतजार है। लेकिन दिल्ली में बर्ड फ्लू से घबराने की कोई बात नहीं है। पशुपालन इकाई, विकास विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। "एहतियात के तौर पर लाइव स्टॉक, मुर्गा इत्यादि बाहर से लाने पर दस दिन की रोक लगाई गई है। 

प्रोसेस्ड चिकन को बाहर से लाकर दिल्ली में बेचने पर रोक

साथ ही, पैकेज्ड चिकन या  प्रोसेस्ड चिकन को भी बाहर से लाकर दिल्ली में बेचने पर रोक है। ऐसा इसलिए है ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में संक्रमण रोका जा सके। लेकिन बर्ड फ्लू से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य इन्फ्लूएंजा है। दिल्ली सरकार के पशुपालन इकाई, विकास विभाग के सभी 48 वेटनरी अस्पताल के डॉक्टर लगातार राज्य भर में बर्ड फ्लू की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, 11 रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है जो लगातार नमूनों का संग्रह कर रही है।

टॅग्स :बर्ड फ्लूदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल