लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने इस बार खेला है बड़ा दांव, साइकिल से संसद भवन जाने वाले अर्जुनराम मेघवाल के सामने उतार दिया मौसेरा भाई 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2019 14:42 IST

बीकानेर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर अर्जुनराम मेघ‌वाल पर ही भरोसा जताया। वह राजस्थान से ऐसे सांसद हैं जो पर्यावरण संरक्षण की बात कर संसद भवन साइकिल से जाते रहे हैं।

Open in App

देश के लोकतंत्र का मंदिर यानि संसद भवन की दहलीज तक साइकिल से पहुंचने वाले राजस्थान के बीकानेर से सांसद अर्जुनराम मेघवाल की इस लोकसभा चुनाव में राह आसान नहीं दिखाई दे रही है। यहां अबकी बार कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है और मौसेरे भाई मदन मेघवाल को मैदान में उतारा है। अब बीकानेर लोकसभा सीट पर भाई-भाई के बीच में जंग होगी और मुकाबला दिलचस्प देखने को मिलेगा।

बीकानेर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर अर्जुनराम मेघ‌वाल पर ही भरोसा जताया। वह राजस्थान से ऐसे सांसद हैं जो पर्यावरण संरक्षण की बात कर संसद भवन साइकिल से जाते रहे हैं। हालांकि, बाद में वह अपने वचन पर कामय नहीं रह पाए। जब साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अर्जुनराम को जीत मिली तो लोगों ने उन्हें यह कहकर सराहा था कि हमारा नेता एक बार फिर साइकिल से संसद भवन जाएगा। 

अर्जुनराम लगा सकते हैं हैट्रिक    बताते चलें कि बीकानेर लोकसभा सीट पर बीजेपी 2004 से लेकर अबतक कब्जा जमाए हुए है। उसने लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीता है। वहीं, केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल पिछले दो चुनाव जीत चुके हैं। अबकी बार उनके पार हैट्रिक लगाने का मौका है। बताते चलें, अर्जुनराम मेघवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मदन मेघवाल भारतीय पुलिस सेवा में रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव-2014 के आंकड़े

चुनाव आयोग के मुताबिक, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख, 91 हजार, 425 थी, जिसमें से 9 लाख, 28 हाजर, 640 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और 58.35 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल के खाते में 5 लाख, 84 हजार, 932 वोट गए थे। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार शंकर पन्नू को 2 लाख, 76 हजार, 853 वोट मिले थे। कुल मिलाकर बीजेपी ने कांग्रेस को 3 लाख, 8 हजार, 79 वोटों के अंतराल से हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल