लाइव न्यूज़ :

बिहार: गरीबों को नल का पानी योजना के 53 करोड़ के ठेके उपमुख्यमंत्री के परिजनों और सहयोगियों को मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2021 16:09 IST

हर घर नल का जल योजना का ठेका पाने वालों की सूची के शीर्ष में भाजपा विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के परिजन और सहयोगी शामिल हैं, जिन्हें इस योजना के तहत 53 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं मिलीं.

Open in App
ठळक मुद्देयोजना का निजी लाभ उठाने वालों में जदयू और भाजपा दोनों ही पार्टियों के प्रदेश स्तर के नेता शामिल हैं.योजना के तहत 1.08 लाख पंचायत वार्ड में से 95 फीसदी लक्ष्य को पूरा किया गया.

पटना: बिहार में गरीबों के लिए लायी गई हर घर नल का जल योजना से संबंधित 53 करोड़ रुपये के ठेके राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के परिजनों और यहयोगियों को मिले हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दस्तावेज दिखाते हैं कि 2019-20 में बिहार के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग (पीएचईडी) ने कटिहार जिले के कम से कम नौ पंचायतों के कई वार्डों में पीने का पानी योजना के तहत 36 परियोजनाएं प्रसाद की बहू पूजा कुमारी, बहनोई प्रदीप कुमार भगत से जुड़ी दो कंपनियों और करीबी सहयोगियों प्रशांत चंद्र जायसवाल, ललित किशोर प्रसाद और संतोष कुमार को बांटी. 

बता दें कि, भाजपा विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री प्रसाद यहां से चार बार विधायक रहे हैं.

हालांकि, प्रसाद ने किसी तरह के राजनीतिक संरक्षण से इनकार किया है और कहा कि वह तब कटिहार से विधायक थे जबकि उपमुख्यमंत्री नवंबर, 2020 में बने हैं.

लेकिन प्रसाद ने चार वार्डों में अपनी बहू को ठेका मिलने की बात स्वीकार की और कहा कि उनका दो अन्य कंपनियों से कोई सीधा संबंध नहीं था, हालांकि उनके बहनोई उनमें से एक के निदेशक थे.

हालांकि, दस्तावेज उनके इन दावों पर भी सवाल उठाते हैं.

दरअसल, पांच साल पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर घर नल का जल योजना लॉन्च की थी, जिसका उद्देश्य गरीबों को उनके घरों में नल के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराना था.

योजना का निजी लाभ उठाने वालों में प्रसाद के अलावा राज्य में सत्ताधारी जदयू और भाजपा दोनों ही पार्टियों के प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल हैं.

यह हाल तब है जब पिछले महीने अपने जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने बिहार के आंकड़ों को भी शामिल किया था, जिसका प्रदेश के जल मंत्री ने खंडन किया था.

वहीं, दो साल पहले केंद्र सरकार की सूची में जहां बिहार नीचे के पांच राज्यों (नल का पानी पाने वाले 1.84 फीसदी घर) में शामिल था, तो वहीं अब वह शीर्ष चार (86.96 फीसदी) में शामिल हो गया है.

टॅग्स :BJPनीतीश कुमारNitish KumarजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल