लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया को अब जाना जाएगा गया जी के नाम से, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2025 19:30 IST

कैबिनेट की बैठक में सातवां केंद्रीय वेतनमान तहत वेतन पेंशन पाने वाले सरकारी कर्मियों का को बड़ा तोहफा 53 फीसदी से बढ़ा कर 55 फीसदी किया गया है। कुल 2 प्रतिशत की महंगाई भत्ता बढ़ाई गई है।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 69 एजेंडे पर मुहर लगाई गई। बैठक में गया शहर का नाम बदल दिया गया,अब नया नाम गया जी करने की स्वीकृति दी गई। ऐसे में गया अब गया जी के नाम जाना जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने फैसला लिया है कि बिहार सरकार अब दिवंगत सुशील कुमार मोदी के जन्मदिन को राजकीय समारोह के तौर पर मनाएगी। अब हर साल पांच जनवरी को सुशील मोदी के जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन सरकार की तरफ से किया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में सातवां केंद्रीय वेतनमान तहत वेतन पेंशन पाने वाले सरकारी कर्मियों का को बड़ा तोहफा 53 फीसदी से बढ़ा कर 55 फीसदी किया गया है। कुल 2 प्रतिशत की महंगाई भत्ता बढ़ाई गई है। वहीं छठे वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले सरकारी कर्मियों को 6 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है तो पांचवा वेतन मान के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले को 11 फीसदी का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। 

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों के परिवारों को 50 लाख की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही बिहार में कैंसर की रोकथाम के लिए अलग से एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो कैंसर केयर और रिसर्च पर काम करेगी। वहीं, जीविका के लिए अलग बैंक होगा, जहां से जीविका दीदी लोन ले सकेंगी। जन्म और मृत्यु का रजिस्ट्रेशन अब ग्रामीण स्तर पर पंचायत सचिव के माध्यम से किया जा सकेगा। नए आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अनुमति मिली है। पंचायत सरकार भवनों के लिए 27 अरब की राशि स्वीकृत की गई है और सभी पंचायत भवनों में सुधा मिल्क पार्लर खोले जाएंगे।

टॅग्स :Gayaनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार