लाइव न्यूज़ :

Bihar Weather Update: जब तक आपात स्थिति ना हो घर से बाहर ना जाएं, शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने दी चेतावनी, ब्रेन हेमरेज की समस्या में वृद्धि होने की संभावना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2023 18:59 IST

Bihar Weather Update: पूरा बिहार भीषण ठंड की चपेट में है। बर्फीली पछुआ हवा ने ठिठुरा दिया है। तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा और हर रोज पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघने कोहरे से राजधानी पटना पूरी तरह ढंकी हुई नजर आ रही थी।मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।बिहार में पहली बार इस तरह का ऐलान किया गया है।

पटनाः बिहार में शीतलहर के जारी सितम के बीच मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने कहा है कि रेल पटरियों में दरार पड़ने की संभावना है। घने कोहरे के कारण ट्रिपिंग की संभावना हो सकती है। हवा का दबाव सामान्य से ऊंचे स्तर पर बना रहेगा, जिसके कारण हृदयाघात स्टॉक ऑफ ब्रेन हेमरेज की समस्या में वृद्धि होने की संभावना है।

साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि जब तक आपात स्थिति ना हो घर से बाहर ना निकले। बता दें कि पूरा बिहार इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। बर्फीली पछुआ हवा ने पूरे प्रदेश को ठिठुरा दिया है। आलम यह है कि ठंड के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा और हर रोज पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

सोमवार की सुबह घने कोहरे से राजधानी पटना पूरी तरह ढंकी हुई नजर आ रही थी। बर्फीली ठंड हवाओं की वजह से लोगों को पूरे दिन कंपकपी का एहसास हो रहा था। वहीं सड़कों पर स्थिति यह थी कि 25-30 मीटर की दूरी की दृश्यता भी स्पष्ट नजर नहीं आ रही थी। जिसके बाद मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

इस मौसम में बिहार में पहली बार इस तरह का ऐलान किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से यह कहा है कि आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकले और ठंड से बचाव करें। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 जनवरी तक राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। 12 जनवरी के बाद से हालात में कुछ सुधार हो सकते हैं।

मौसम विभाग की तरफ से जो विशेष बुलेटिन जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि एयरपोर्ट पर सुबह और शाम के वक्त विजिबिलिटी 100 से 1000 मीटर के बीच रह सकती है। इस इलाके में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग की तरफ से पावर सेक्टर के लिए भी चेतावनी जारी की गई है और कहा गया है कि घने कोहरे वाले इलाके में हाई वोल्टेज पावर ट्रांसमिशन लाइन के ट्रिपिंग की संभावना हो सकती है। इसे लेकर पावर सेक्टर को मुस्तैद रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने सड़क मार्ग से चलने वाले लोगों के लिए भी चेतावनी जारी कर गाड़ी चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है।

साथ ही साथ यात्रा के दौरान एयरलाइंस और रेलवे के साथ-साथ शेड्यूल को लेकर अपडेट रहने की एडवाइजरी भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे ने इसे दोगुना कर दिया। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागकोहराबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो