लाइव न्यूज़ :

Bihar voter verification: मुजफ्फरपुर की महापौर और भाजपा नेता निर्मला देवी को 2 मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले में नोटिस, 16 अगस्त तक जवाब दें

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2025 17:52 IST

Bihar voter verification: राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर की महापौर पर ‘‘दो मतदाता पहचान पत्र रखने’’ का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देदो मतदाता पहचान पत्र रखने के मुद्दे पर जवाब देने को कहा है।16 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

Bihar voter verification: निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर की महापौर और भाजपा नेता निर्मला देवी को कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले में नोटिस जारी किया और उनसे 16 अगस्त तक जवाब देने को कहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने देवी के दो रिश्तेदारों- मनोज कुमार और दिलीप कुमार, को भी नोटिस भेजे हैं, जिनके पास भी कथित तौर पर उसी विधानसभा क्षेत्र के दो बूथ के मतदाता पहचान पत्र हैं।

इससे पहले, राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर की महापौर और उनके दो रिश्तेदारों पर ‘‘दो मतदाता पहचान पत्र रखने’’ का आरोप लगाया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) ने निर्मला देवी और उनके दो रिश्तेदारों को नोटिस भेजकर उनसे दो मतदाता पहचान पत्र रखने के मुद्दे पर 16 अगस्त तक जवाब देने को कहा है।’’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को निर्वाचन आयोग पर ‘‘वोट चोरी’’ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ‘‘मिलीभगत’’ का आरोप लगाया। बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा नेताओं को दो मतदाता पहचान पत्र हासिल करने में मदद कर रहा है।

भाजपा ने इन आरोपों को ‘‘गलत और भ्रामक’’ बताया है। यादव ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘यह सच है कि निर्वाचन आयोग (ईसी) आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में वोट चोरी के लिए भाजपा के साथ सांठगांठ कर रहा है। वास्तव में, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआती प्रक्रिया के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची को वोट की ‘डकैती’ कहा जाना चाहिए। निर्वाचन आयोग राज्य में भाजपा नेताओं को दो मतदाता पहचान पत्र हासिल करने में मदद कर रहा है।’’

राजद नेता ने आरोप लगाया, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावित उम्मीदवार मुजफ्फरपुर की महापौर, मसौदा मतदाता सूची के अनुसार एक विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग बूथ से संबंधित दो मतदाता पहचान पत्र रखती हैं। उनके पास आरईएम1251917 और जीएसबी1835164 नंबर के दो ईपीआईसी (फोटो मतदाता पहचान पत्र) हैं। उनके मतदाता पहचान पत्र में दो अलग अलग उम्र दर्ज है।’’

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल