लाइव न्यूज़ :

PM Modi Bihar Visit: 20 जून को सिवान आ रहे पीएम मोदी, 90 दिन में तीसरी बार बिहार दौरा, आखिर क्या है वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2025 15:08 IST

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के सिवान जिले में बड़ी जनसभा की तैयारी में भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोर-शोर से लगा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप जायसवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के 20 जून को बिहार आगमन को लेकर जानकारी दी। कहा जा रहा है कि इस दौरान एनडीए की ओर से एकजुटता दिखाने की कोशिश की जाएगी।पीएम मोदी करोड़ों की योजनाओं का तोहफा भी बिहार के लोगों को दे सकते हैं।

पटनाः इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की कमान खुद संभाल ली है। इसी कडी में एक बार फिर 20 जून को पीएम मोदी का बिहार दौरा होगा। पीएम मोदी 20 जून को सीवान में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के 20 जून को बिहार आगमन को लेकर जानकारी दी। इधर, पीएम मोदी के सिवान जिले में बड़ी जनसभा की तैयारी में भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोर-शोर से लगा दिया गया है।

कहा जा रहा है कि इस दौरान एनडीए की ओर से एकजुटता दिखाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही पीएम मोदी करोड़ों की योजनाओं का तोहफा भी बिहार के लोगों को दे सकते हैं। इधर, विपक्ष को एनडीए की ओर से बड़ा संदेश भी दिया जा सकता है। वहीं, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संपूर्ण क्रांति के महानायक प्रकाश नारायण जी का आज वर्षगांठ है। कांग्रेस के नेता लोकतंत्र की बात करते हैं, इनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

थोड़ा सा कांग्रेसियों में लाज शर्म बची है तो उसको याद करना चाहिए कि, देश के अंदर संपूर्ण क्रांति का आह्वान जयप्रकाश नारायण ने किया था। कांग्रेसी ने उसका चीर हरण किया। कांग्रेस ने पचासों बार आपातकाल इस देश में लगाया। लेकिन, देश की जनता जाग चुकी है, इसलिए सवा साल के कांग्रेस का पतन हो गया।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी का बिहार दौरा दो दिनों 29 और 30 मई को हुआ था। पिछली बार उन्होंने 29 मई को भव्य रोड शो किया था। इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा में बनने वाले एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया था। इतना ही नहीं भाजपा के नेताओं के साथ अहम बैठक भी पीएम मोदी ने किया था।

इसके अलावा 30 जून को बिक्रमगंज में उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद बड़ी जनसभा को संबोधित भी किया था। खासकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा की थी। दरअसल, बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

यही वजह है कि पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता बिहार में दौरे पर दौरा कर रहे हैं। भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। बिहार चुनाव की कमान खुद पीएम मोदी ने अपने हाथों में ले रखी है। यही वजह है कि बिहार में उनके दौरों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBihar BJPपटनाविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग