लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाकपा माओवादी के तीन स्वयंभू कमांडरों ने आत्मसमर्पण किया

By निखिल वर्मा | Updated: July 30, 2020 05:22 IST

आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों को सरकार द्वारा तय योजना का लाभ प्रदान कराया जाएगा ‌।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में गया जिला नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक रहा है.बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी का जवान घायल हो गया है

बिहार के गया जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन स्वयंभू कमांडरों ने बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) सुशील खोपडे के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये तीनों पडोसी राज्य झारखंड के सीमावर्ती गया जिला के छकरबंधा वन क्षेत्र में सक्रिय थे।

अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) सुशील खोपडे ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों को सरकार द्वारा तय योजना का लाभ प्रदान कराया जाएगा ‌। अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में गया के छकरबंधा थाना अंतर्गत मोहलिया गांव के सूबेदार यादव और मनदीप यादव के अलावा, गया जिला के लुटुआ थाना अंतर्गत असुराइन गांव का शशि भुइंया उर्फ रवि शामिल हैं ।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी का जवान घायल हो गया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटपल्ली गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी का जवान लक्ष्मण बेडजा घायल हो गया है।

कश्यप ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब आउटपल्ली गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में लक्ष्मण घायल हो गया। बाद में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सली 28 जुलाई से तीन अगस्त में बीच कथित ‘शहीद सप्ताह’ मना रहे हैं। इसे देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बस्तर क्षेत्र के सभी सात जिलों बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

टॅग्स :बिहारनक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार