लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में क्वारंटाइन किए गए 3 प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, यहां रह रहे 160 मजदूरों ने जांच व सैनिटाइजेशन को लेकर किया हंगामा

By अनुराग आनंद | Updated: May 10, 2020 17:14 IST

बिहार के 38 में से 37 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब राज्‍य का केवल जमुई जिला ही इस महामारी से बचा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 300 से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।बिहार में कुल मिलाकर 318 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

पटना:  बिहार के मुजफ्फरपुर में क्वारंटाइन किए गए 160 प्रवासी मजदूर में से आज 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पुष्टि के बाद यहां रह रहे मजदूरों ने सभी के कोरोना जांच व सेनेटाइजेशन की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थानीय बीडीओ ने कहा कि कोरोना संक्रमितों के साथ रहने वाले लोगों को अलग कर दिया गया है।

बता दें कि बिहार के 38 में से 37 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब राज्‍य का केवल जमुई जिला ही इस महामारी से बचा है। बताया जा रहा है कि आप्रवासियों के साथ राज्‍य में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि हुई है। रविवार को खबर लिखने तक 42 नए मामलों के मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 653 हो गई है। जबकि, अब तक कुल 330 संक्रमितों ने कोरोना को पराजित करने में सफलता हासिल की है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले बेगुसराय, सात-सात मामले सहरसा और मधेपुरा से, दरभंगा से दो और खगड़िया एवं अररिया जिले से एक-एक मामला सामने आया है। इसके अलावा भी कई जिलों से संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

कुमार ने यह भी बताया कि इनमें से सात नाबालिग हैं और कहा, “हम संक्रमण कहां से फैला है, इसका पता लगा रहे हैं। ये कल के परिणाम हैं जो देर रात प्राप्त हुए हैं।” जमुई को छोड़कर राज्य के सभी 37 जिलों से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

राज्य में 300 से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। कुल मिलाकर 318 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार में कोविड-19 से पांच लोगों की मौत हुई है। रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिलों में एक-एक व्यक्ति की वायरस से मौत हुई है। राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 102 मामले मुंगेर से सामने आए हैं। इसके बाद रोहतास से 59, बक्सर से 56 और पटना से 52 मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 32,767 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारमुजफ्फरपुरबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार