लाइव न्यूज़ :

बिहार: कथित तौर पर प्रेमी संग भागी महिला मुखिया लौटी घर, कहा- पति करता था क्लेश, तंग आकर चली गई थी मायके

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2022 19:58 IST

रेखा कुमारी के बयान के मुताबिक, मामला कहीं से भी प्रेम प्रसंग का नहीं है, बल्कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई थीं। जिसे लेकर उसके पति ने थाने में पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देमामला कहीं से भी प्रेम प्रसंग का नहीं, बल्कि पति की प्रताड़ना का हैपुलिस ने महिला का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज और मेडिकल करवाया

पटना: बिहार के सीतामढ़ी जिले से महिला मुखिया रेखा कुमारी के अचानक गायब होने से कोहराम मच गया था। शासन-प्रशासन भी हैरान हो गया था। लेकिन कथित तौर पर प्रेमी के संग फरार मुखिया आज खुद लौट आई है। महिला मुखिया के सामने आने पर मामला ही कुछ और निकला। आरोप लगा था कि 9 मार्च को गांव के ही संजय कपूर के साथ महिला मुखिया रेखा फरार हो गई थी। अब सामने आने पर पुलिस ने इस महिला मुखिया का बयान भी मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया है। 

रेखा कुमारी के बयान के मुताबिक, मामला कहीं से भी प्रेम प्रसंग का नहीं है, बल्कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई थीं। जिसे लेकर उसके पति ने थाने में पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, लेकिन तभी रेखा कुमारी खुद घर लौट आई। पुलिस ने सीतामढ़ी कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया और मेडिकल भी कराया।

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला मुखिया ने किसी भी तरह के प्रेम प्रसंग से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को पति के साथ उनका झगड़ा हुआ था। पति ने उसे जान मार देने की धमकी दी थी, जिसके बाद 9 मार्च को वे अपने मायके चली गई थी। 3 बच्चों की मां रेखा कुमारी ने यह भी कहा कि उनके पति उनके साथ अक्सर मारपीट करते हैं। 

मुखिया रेखा कुमारी मीडिया के सामने भी आई, उसने बताया कि जो आरोप लगाया जा रहा है, वह गलत है। उसका किसी भी व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। यह सब बातें छूठी और बेबुनियाद है। महिला मुखिया ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़े बेटे की उम्र 21 साल है। इस तरह की जो अफवाह उड़ाई गई, वह बिल्कुल गलत है। यह सब उनके पति की करतूत है। 

उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप खोपराहा पंचायत की मुखिया रेखा कुमारी पिछले 9 मार्च को लापता हो गई थीं। इस गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 मार्च को उनके पति ने दर्ज कराई थी। पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मामले में पति ने 3 लोगों को नामजद किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि इन 3 लोगों ने रेखा कुमारी को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा लिया है। 

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार