लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से करने वाली टिप्पणी पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2023 19:35 IST

तेजस्वी यादव ने कहा, "...यह एक व्यक्तिगत, धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा सवाल है। हम संविधान में विश्वास करने वाले हैं और हमें लगता है कि वह  ऐसी चीज़ों पर बोलना नहीं चाहिए और उन्हें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा, "...यह एक व्यक्तिगत, धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा सवाल हैबोले- हम संविधान में विश्वास करने वाले हैं और हमें लगता है कि वह  ऐसी चीज़ों पर बोलना नहीं चाहिएबिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर ने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की है

पटना:बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर की रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से करने वाली कथित टिप्पणी पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, "...यह एक व्यक्तिगत, धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा सवाल है। हम संविधान में विश्वास करने वाले हैं और हमें लगता है कि वह  ऐसी चीज़ों पर बोलना नहीं चाहिए और उन्हें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।” 

दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं और रामचरितमानस पर दिए उनके इस ताजा विवादित टिप्पणी को लेकर सियासी हंगामा मचा हुआ है। चंद्र शेखर न केवल विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर हैं, बल्कि सहयोगी दल जदयू और कांग्रेस भी उन्हें सोच समझकर बोलने की नसीहत दे चुके हैं। 

शिक्षा मंत्री के बयान पर पर इंडिया गठबंधन के अंदर ही एक राय नहीं है। कांग्रेस ने तो प्रो. चंद्रशेखर को नसीहत दे दी है। जबकि जदयू ने उन्हें मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए कहा कि वो करैत सांप हैं। हालांकि, शिक्षा मंत्री के साथ उनकी पार्टी राजद खड़ी हो गई है और उनके बयान का समर्थन किया है। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा है कि मैं आग्रह करूंगा कि शिक्षा मंत्री रामचरित मानस, बाइबिल, कुरान से ज्यादा समय शिक्षा पर दें। इससे ज्यादा लाभ बच्चों को मिलेगा। धर्मग्रंथों के बारे में सभी को पता है कि वह नफरत नहीं सिखाता। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार