लाइव न्यूज़ :

बिहार: कुढ़नी में चुनाव प्रचार करने गए सीएम नीतीश कुमार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया खूब परेशान, रैली के दौरान लगाए गए जमकर नारे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2022 20:50 IST

कुढ़नी में चुनाव प्रचार करने गए सीएम नीतीश ने बहाली के बारे में बोला है। उन्होंने कहा है कि हम लोग पूरे बिहार में 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे और 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। यह सब काम हम लोग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश कुमार का जमकर विरोध किया है। कुढ़नी में चुनाव प्रचार करने गए सीएम नीतीश के खिलाफ इन लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की है। ऐसे में माहौल संभालने के लिए सीएम नीतीश को बहाली के बारे बयान भी देना पड़ गया था।

पटना: बिहार के कुढ़नी में हो रहे उप चुनाव में जदयू उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने गए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मूड शिक्षक अभ्यर्थियों ने खराब कर दिया। दरअसल, बहाली की मांग को लेकर वर्षों से आंदोलन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी आज कुढ़नी पहुंच गए थे। 

रैली में शिक्षक अभ्यर्थी लगाने लगे थे नारा

कुढ़नी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जब चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी शिक्षक अभ्यर्थी नारेबाजी करते हुए बहाली की मांग करने लगे। थोड़ी देर के लिए वहां पर स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने आंदोलनरत्त अभ्यर्थियों को वहां से हटा दिया था।

सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा

वहीं, शिक्षक अभ्यर्थियों के हंगामे से परेशान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधन के दौरान डैमेज कंट्रोल की भरपूर कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अभी यहां पर कुछ लोग दिखा रहे थे, अभी चले गए। उनको चिंता नहीं करना चाहिए। इसके बारे में जो शिक्षा मंत्री जी हैं, पटना से घोषित करेंगें। 

यहां पर घोषणा करना उचित नहीं है। जहां चुनाव होता है, वहां नई घोषणा नहीं होती है। अगर रिपोर्ट हो जाएगा तो वह नियमों के खिलाफ होगा। यहां पर कुछ नहीं कहना है। सबकी चिंता है और कल्याण के लिए हम लोग काम कर रहे हैं। 

बहाली के लिए तेजी से हो रहा है काम- नीतीश कुमार 

नीतीश कुमार ने आगे कहा है कि वे चाहते है कि अधिक से अधिक बहाली हो, जितना तेजी से काम हो सकता है वह काम कर रहे हैं। मीटिंग में जाकर पोस्टर दिखाने की जरूरत नहीं है। हम लोग कह चुके हैं, इसलिए चिंता मत करिए। विकास का सबकाम हमलोग कर रहे हैं। लेकिन कई लोग अकारण दुष्प्रचार करते हैं। 

अभी शिक्षक अभ्यर्थी लोग नौकरी की मांग कर रहे थे, हम बता देंगे, कितनी नौकरी देने वाले हैं। हम चाहते हैं कि प्रजनन दर दो पर आ जाय। बहुत काम करना है। आप लोगों से आग्रह करेंगे कि अपने हित में वोट करिएगा। आपको जो हित लगे उसी हिसाब से वोट करिए। काम तो हम करते रहेंगे। सरकार सबके हित में काम करती रहेगी। 

पूरे बिहार में 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे, पैदा करेंगे 10 लाख लोगों को अवसर- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग पूरे बिहार में 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे और 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। यह सब काम हम लोग कर रहे हैं। लोगों के उत्थान और विकास का काम कर रहे हैं। लोगों के पढ़ाई, इलाज, आने-जाने, व्यापार के लिए काम कर रहे हैं। व्यापार के लिए हम बड़ा मदद कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हुई तो हम और उप मुख्यमंत्री दोनों एक साथ यहां आ जायेंगे और समस्या सुनेंगे। दिल्ली वाले लोग खाली प्रचार करते रहते हैं। मीडिया वाले क्या करेंगे, ये छाप नहीं सकते। दिल्ली वाला छापने से मना कर देता है। हम कितना काम करते हैं। हमरा बात यह लोग नहीं छापता है।  

सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना

नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बाकि दल एक तरफ दूसरी तरफ अकेली भाजपा है। उसके नेता हैं वो अनाप-शनाप बोल रहे ताकि कोई जगह मिल जाय। उधर से तो कुछ होना नहीं है, सिर्फ प्रचार-प्रसार करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी से हाथ उठाकर समर्थ देने का आग्रह किया।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार