लाइव न्यूज़ :

साइकिल चोर और वारंटी को मंत्री बनाया, बिहार में कुछ भी संभव, बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2022 18:26 IST

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इतिहास में पहली बार वारंटी को मंत्री बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार के 75 प्रतिशत मंत्री दागी है।सरकार से जन कल्याण की अपेक्षा करना संभव नहीं है।सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र यादव पर हमला बोला।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद भाजपा लगातार जदयू और राजद पर हमलावर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब साइकिल चोर और वारंटी को मंत्री बनाया जा सकता है तो बिहार में कुछ भी संभव है।

 

उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इतिहास में पहली बार वारंटी को मंत्री बनाया गया है। डा. जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद का जो आदेश मिलता है, मुख्यमंत्री वही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 75 प्रतिशत मंत्री दागी है। ऐसे में सरकार से जन कल्याण की अपेक्षा करना संभव नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश के पीएम मैटेरियल के दावे पर कहा कि मुख्यमंत्री लाल किला से तिरंगे फहराने सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी समझौता कर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि आज से 32 वर्ष पहले जो लोग साइकिल चोरी और सड़कों पर राहगीरों से छीनने का काम करते थे, वैसे लोग आज मंत्री हैं।

वे लोग 1990 से 2005 तक साइकिल चोरी बंद कर माफिया गिरी करने लगे। उन्होंने कहा कि पटना से लेकर गया तक मंत्री जी के इतिहास को उठाकर देख लीजिए। इससे शर्म की बात और कोई नहीं है। डा. जायसवाल ने कहा कि राज्य की सीआईडी अपराध की जांच से मुक्त है। वो सीबीआई और ईडी की जासूसी कर रही है कि वो किस मामले की जांच कर रहे हैं।

कब कहां छापेमारी होगी? उन्होंने कहा कि राजद ने नीतीश कुमार को चने के झाड़ पर चढ़ा पर रखा है। उन्हें सपना दिखाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। केसीआर के बिहार दौरे पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राजद जो सपना मुख्यमंत्री को दिखा रही है, उसके लिए ही दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री को बिहार बुलाया जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर डा. जायसवाल ने कहा कि अमित शाह का कार्यक्रम भाजपा का रूटीन कार्यक्रम है। यह कोई विशेष कार्यक्रम नहीं है। सीमांचल  क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को अमित शाह देखेंगे। वे उसे दूर करने को लेकर जो केंद्र मदद कर सकती है, उसे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल