लाइव न्यूज़ :

बिहार: सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की समझदारी पर उठाया सवाल, कहा- मुख्यमंत्री अपनी हताशा को दर्शा रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2023 18:14 IST

बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री का ‘राजनीतिक तौर पर’ शब्द का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपनी राजनीतिक हताशा व निराशा को दर्शा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसम्राट चौधरी का नीतीश कुमार पर तंजकहा- मुख्यमंत्री अपनी राजनीतिक हताशा व निराशा को दर्शा रहे हैंकहा- मुख्यमंत्री का ‘राजनीतिक तौर पर’ शब्द का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है

पटना:  बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त किये जाने पर सम्राट चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ‘राजनीतिक तौर पर’ शब्द का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। कभी भाजपा को खत्म कर देने का संकल्प लेने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई-झगड़ा न था और न है। उनकी लड़ाई सिद्धांत व विचारधारा से है। अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सिद्धांत व नीतिविहीन राजनीति करने वाले नीतीश कुमार को ‘राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिलाने’ का प्रण लें।

सम्राट चौधरी  ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपनी राजनीतिक हताशा व निराशा को दर्शा रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 19 फरवरी, 2014 को दिए गए अपने उस बयान का याद करना चाहिए, जब उन्होंने कहा था कि ‘रहें या मिट्टी में मिल जाएं, अब भाजपा के साथ जाना संभव नहीं है।’ यह अलग बात है कि अपनी पलटीमार राजनीति के तहत 2017 में एक बार फिर उन्होंने पलटी मारी और भाजपा के साथ आ गए। अब जब भाजपा के दरवाजे उनके लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसकी घोषणा कर दी है तो अब यह बिलकुल स्पष्ट है कि भाजपा उन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार करने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुर्सी की अवसरवादी राजनीति करने वाले नीतीश कुमार बिहार की जनता की नजरों से भी गिर चुके हैं। उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। किसी बयान को तोड़-मरोड़ कर के भी वे अब दुबारा बिहार की जनता का भरोसा हासिल नहीं कर सकते हैं। भाजपा उनसे राजनीतिक तौर पर लड़ रही है और पूरी मजबूती से आगे भी लड़ती रहेगी। बिहार की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। जनता के साथ विश्वासघात करने वाले नीतीश कुमार को भाजपा हर मोर्चे और मुद्दे पर बेनकाब करेगी और आने वाले चुनावों में बिहार के मतदाता उन्हें सबक सिखाएंगे।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल