लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीतामढ़ी सीट के जदयू उम्मीदवार ने इस वजह से लौटाया टिकट, पार्टी को बदलना पड़ा प्रत्याशी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2019 18:33 IST

बिहार के सीतामढ़ी से जदयू के उम्मीदवार डॉ. वरुण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए अपना टिकट उन्हें सौंप दिया.

Open in App

लोकसभा चुनाव में जहां कई नेता टिकट के लिए मारामारी कर रहे हैं, वहीं बिहार में एक उम्मीदवार ने टिकट मिलने के बाद भी एनडीए को झटका दे दिया. बिहार के सीतामढ़ी से जदयू के उम्मीदवार डॉ. वरुण कुमार ने टिकट लौटा दिया है. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए अपना टिकट उन्हें सौंप दिया.

डॉक्टर वरुण ने नीतीश कुमार से मिलकर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है और इसके लिए उन्होंने वजह यह बताई है कि उन्हें न तो जनता दल यूनाइटेड का और न ही भाजपा का कोई नेता बहुत महत्व दे रहा था. इस वजह से वे काफी परेशान थे. इसीलिए उन्होंने ये फैसला लिया है और नामांकन से पहले ही टिकट लौटा रहे हैं. 

वहीं, डॉ. वरुण कुमार के नजदीकियों का कहना है कि उन्हें स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं मिल रहा है. जिस समय डॉ. वरुण कुमार के उम्मीदवारी की चर्चा चल रही थी, उस समय स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका खुलेआम विरोध किया था. यहां तक कि कई लोगों ने पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया था. विरोध के बावजूद जदयू ने डॉ. वरुण कुमार को उम्मीदवार बनाया था.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज