लाइव न्यूज़ :

बिहारः गोपालगंज के एक घर में लगी भीषण आग, सात लोग जिंदा जले 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2019 18:16 IST

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बखरी गांव में गुरुवार की देर रात एक घर में बिजली के तार से निकली चिनगारी से आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. आग लगने से आठ लोग बुरी तरह झुलस गये थे.

Open in App

बिहार के गोपालगंज में घर में आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं. इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है. इस घटना से आसपास के इलाके समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बखरी गांव में गुरुवार की देर रात एक घर में बिजली के तार से निकली चिनगारी से आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. आग लगने से आठ लोग बुरी तरह झुलस गये थे. इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो मासूमों का इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस के आग से झुलसे बच्चों को इलाज के लिए एंबुलेंस से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. 

पुलिस के मुताबिक, बकरीद्दीन साह का परिवार रात में 9.30 बजे खाना खाने के बाद सोने चला गया. इसी बीच अचानक फुसनुमा घर में आग लग गई. आग लगने के बाद एक-दूसरे को बचाने में बकरीद्दीन और इनकी 35 वर्षीय पत्नी हुसनतारा खातून की मौत हो गई. वहीं, आग से घिरे इनकी पांच साल की बच्ची तथा बकरीद्दीन का साल 24 वर्षीय हसमुद्दीन ने भी दम तोड़ दिया. 

इस हादसे में झुलसे बकरीद्दीन साह की पुत्री शमीमा खातून (10), सफरीना खातून (8), सलाउद्दीन (7) तथा पांच माह का नवजात झुलस गया. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. 

इस दौरान गोरखपुर लेकर जाने के क्रम में नवजात और सलाउद्दीन की भी मौत होने की बात बताई गई. हालांकि डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है. घटना की सूचना मिलते ही देर रात डीएम भी सदर अस्पताल पहुंच गए. घटनास्थल पर कई पदाधिकारियों को भेज दिया गया है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि इस घटना में 7 लोगो की मौत हुई है. आग लगने की मुख्य वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है.

टॅग्स :भीषण आगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज