लाइव न्यूज़ :

बिहार: फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला, दरोगा शर्ट उतार कराने लगा मसाज, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2022 12:28 IST

बिहार के सहरसा में एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला से मसाज कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App

पटना: बिहार में एक पुलिस अधिकारी का पुलिस स्टेशन में महिला से मसाज कराने का वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार महिला एक शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थी। मामला सहरसा जिले का है।

वीडियो सहरसा के नौहट्टा थाने का बताया जा रहा है, जहां शशिभूषण सिन्हा तैनात हैं। वायरल वीडियो में शशिभूषण सिन्हा वीडियो में बिना कमीज पहने नजर आ रहे हैं और फोन पर बात कर रहे हैं। इस दौरान एक महिला उनका मसाज कर रही है।

वीडियो में पुलिस वाले को किसी से बात करते हुए सुना जा सकता है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक मालिश कर रही महिला दरअसल अपने बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए आई थी। इसके बाद थानेदार ने बेटे को निकालने के आश्वासन के साथ महिला को तेल मालिश करने को कहा।

कुछ रिपोर्ट के अनुसार वीडियो पुलिस स्टेशन के पास रिहायशी क्वार्टर का है। फिलहाल हम इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सहरसा के पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

वीडियो को लेकर कई यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये वाकई शर्म की बात है। ऐसे व्यवहार के कारण विभाह बदनाम है। अच्छे पुलिसकर्मी भी हैं जो अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन ऐसे लोग विभाग का नाम खराब कर रहे हैं। शर्मनाक है।

टॅग्स :बिहार समाचारBihar Policeवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब