लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC Result के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने रेल की पटरियों पर फहराया झंडा, गाया राष्ट्रगान, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: January 26, 2022 15:49 IST

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को कई स्थानों पर रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे राज्य में ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। विरोध प्रदर्शन के कारण मंगलवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया या वैकल्पिक मार्गों पर चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के जहानाबाद और गया में प्रदर्शनकारी छात्रों ने ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गायाबिहार के कई हिस्सो में RRB NTPC परिणाम के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

जहानाबादः यहां रेलवे भर्ती परीक्षा आरआरबी-एनटीपीसी के परिणाम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर रेल की पटरी पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जहानाबाद स्टेशन पर प्रदर्शन के चलते एक ट्रेन रुकी हुई दिख रही है। दरअसल, अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप लगाया है।

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को कई स्थानों पर रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे राज्य में ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। विरोध प्रदर्शन के कारण मंगलवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया या वैकल्पिक मार्गों पर चलाया गया। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के कारण पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) क्षेत्र से गुजरने वाली 25 से अधिक ट्रेनों के संचालन में बाधा उत्पन्न हुई जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे काफी सख्त हो गया है। हाजीपुर रेलवे के CPRO (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) ने बयान जारी कर कहा है कि अगर ऐसी घटनाओं में किसी भी परीक्षार्थी की संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें नौकरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने छात्रों से इस बाबत निवेदन किया। कहा, छात्रों से निवेदन हैं कि वे किसी के बहकावे में ना आएं। रेलवे में नौकरी के इच्छुक परीक्षार्थी ऐसी घटनाओं में शामिल पाए गए तो उन्हें रेल और सरकारी नौकरी में जाने से रोका जा सकता है।

उधर, रेल मंत्रालय ने छात्रों के विरोध के मद्देनजर गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों और रेलवे भर्ती बोर्ड के स्तर 1 की परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सुनवाई के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति रेल मंत्रालय को रिपोर्ट देगी।

टॅग्स :रेलवे ग्रुप डीNTPCबिहारRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार