लाइव न्यूज़ :

Bihar RJD President: जगदानंद सिंह की जगह मंगनी लाल मंडल राजद के बिहार अध्यक्ष, तेजस्वी यादव ने की घोषणा, देखिए वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2025 15:08 IST

नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल मंडल की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देनए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मंगनी लाल मंडल को तय माना जा रहा है। केंद्र में सांसद के रूप में रहे, जनता की आवाज को बुलंद किया है।हमारे पिता जी के साथ लंबे समय तक काम किया।

पटनाः राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को लालू यादव के करीबी पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के मौके पर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती के अलावा राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंगनी लाल मंडल ने राजद के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन के समक्ष नामांकन-पत्र दाखिल किया। 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में राजद के राज्य परिषद की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा होगी। हालांकि राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मंगनी लाल मंडल को तय माना जा रहा है। नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल मंडल की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा कि आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई है। बहुत खुशी की बात रही है कि हम भी मंगनी लाल मंडल के प्रस्तावक रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने नामांकन किया है। सभी लोग जानते हैं कि मंगनी लाल मंडल एक अनुभवी नेता रहे हैं। बिहार के मंत्री के रूप में हों या केंद्र में सांसद के रूप में रहे, इन्होंने जनता की आवाज को बुलंद किया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमारे पिता जी के साथ लंबे समय तक काम किया। मंगनी लाल मंडल समाजवादी विचारधारा को मानने वाले कर्पूरी ठाकुर के करीबी और सहयोगी हैं। सामाजिक राजनीति को बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी जनता की बात करती है। सबको लेकर आगे चलती है।

उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता जो है बदलाव चाहती है। ये सरकार जो है फेल हो चुकी है और खुद के नीति आयोग में खुद को फेल बता रही है। रिटायर्ड अधिकारी के बदले सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे और नया बिहार बनाएंगे।  

वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मैंने आज प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है और मैं इस चुनौती को पूरा करने के लिए चुनावी वर्ष में पूरी शक्ति ला दूंगा। 

उल्लेखनीय है कि मंगनी लाल पार्टी के सातवें प्रदेश अध्यक्ष और ईबीसी से आने वाले पहले नेता बनेंगे। मंगनी लाल के सामने कई तरह की चुनौती भी है। मंगनी लाल मंडल का चयन राजद की सामाजिक समीकरण साधने की सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है।

वह धानुक जाति से आते हैं, जो अति पिछड़ा वर्ग में आती है। इस वर्ग की पकड़ उत्तर बिहार के मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में खास मानी जाती है। यह क्षेत्र 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए कमजोर साबित हुआ था, जहां 41 में से सिर्फ 13 सीटें ही जीत पाई थीं।

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज