लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी पक्की, दिल्ली में होगी रिंग सेरेमनी, पूरा परिवार रहेगा मौजूद- सूत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 10:23 IST

सूत्रों से यह खबर सामने आई है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। बता दें कि तेजस्वी यादव की रिंग सेरेमनी एक दो दिन में दिल्ली में होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव की रिंग सेरेमनी दिल्ली में ही होगी। इस रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ कुछ खास रिश्तेदार भी शामिल होंगें।

बिहार:तेजस्वी यादव के समर्थकों के लिए एक अच्छी खबर सानमे आई है। सूत्रों के अनुसार, राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। बताया जा रहा है कि एक दो दिन रिंग सेरेमनी दिल्ली में होगी। ऐसे में इस में सेरेमनी पूरे परिवार के शामिल होने की भी बात है। जानकारी के मुताबिक, इस सेरेमनी में केवल खास लोगों को ही बुलाया गया है।

पूरा परिवार होगा शामिल

बता दें कि तेजस्वी यादव के इस रिंग सेरेमनी के लिए कई ऐसे खास रिश्तेदार भी दिल्ली में मौजूद हैं। इस सेरेमनी में शामिल होने के लिए लालू यादव के साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में सिर्फ 50 रिश्तेदारों को ही बुलाया जाएगा।

तेजस्वी यादव का राजनितीक सफर

तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे हैं। तेजस्वी राघोपुर सीट से विधायक हैं और वे 2015 से 2017 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं। उन्होंने अपना किस्मत क्रिकेट में भी अजमाया था लेकिन सफलता नहीं मिली इसलिए पिता जी की विरासत को अपनाया और इन्हें इसमें अच्छी सफलता मिली। इन्होंने आरजेडी और जेडीयू से मिलकर बिहार में सरकार भी बनाई थी। बता दें कि इनकी राजनितीक सफलता को देखते हुए तेजस्वी को आरजेडी का भविष्य भी माना जाता है।  

आईपीएल भी में अजमाया था किस्मत

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आईपीएल में भी खेल चुके हैं। वे दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। यही नहीं उन्होंने झारखंड क्रिकेट टीम के लिए भी खेला है। खेल में कुछ खास सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने राजनीति को चुना था। 

टॅग्स :भारतबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार