लाइव न्यूज़ :

CAB:तेजस्वी यादव ने कहा-"यह बिल असंवैधानिक है, धर्म के आधार पर समाज को विभाजित नहीं किया जा सकता"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 11:29 IST

तेजस्वी ने इस बिल के बहाने जदयू पर भी निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि कुछ जदयू नेता नौटंकी कर रहे हैं। जदयू में कोई नीतीश कुमार के खिलाफ नहीं जा सकता है। सत्ता में रहने के लिए नितीश कुमार भाजपा के खिलाफ नहीं जाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य सभा में पेश होने जा रहे नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को ऐतिहासिक बताया है।तेजस्वी ने कहा कि जदयू में कोई नीतीश कुमार के खिलाफ नहीं जा सकता है।

नागरिकता संशोधन बिल आज राज्य सभा में पेश हो रहा है। भाजपा सरकार हर हाल में इस बिल को पास कराना चाहती है। वहीं, विपक्ष इस बिल को राज्य सभा में पेश होने से रोकने के लिए एकजूट हो गई है। बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल असंवैधानिक है, कोई सरकार भारतीय समाज को धर्म के आधार पर तोड़ नहीं सकती है।"

इसके अलावा उन्होंने इस बिल के बहाने जदयू पर भी निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि कुछ जदयू नेता नौटंकी कर रहे हैं। जदयू में कोई नीतीश कुमार के खिलाफ नहीं जा सकता है। सत्ता में रहने के लिए नितीश कुमार भाजपा के खिलाफ नहीं जाएंगे। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य सभा में पेश होने जा रहे नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को ऐतिहासिक बताया है। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद बताया कि पीएम मोदी ने बैठक के दौरान सांसदों से ये बात कही।

साथ ही जोशी ने कहा कि राज्य सभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 12 बजे होगा और भरोसा जताया कि ये आसानी से पारित भी होगा। जोशी ने बताया, 'पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकता विधेयक स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा, इससे धार्मिक उत्पीड़न से भागकर आए लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।'

पीएम मोदी ने इस बैठक में बीजेपी सांसदों से आगामी बजट पर समाज के सभी वर्गों से नीतियों पर प्रतिक्रिया लेने और उसे वित्त मंत्री के साथ साझा करने को भी कहा।

बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में इसी हफ्ते आसानी से सरकार पास करा चुकी है। सरकार को भरोसा है कि इस बार राज्य सभा में भी बिल पास हो जाएगा। वैसे कांग्रेस और दूसरी कई विपक्षी पार्टियां इस बिल के खिलाफ लामबंद हैं।

  

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019तेजस्वी यादवबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार