लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाकर ‘श्रद्धा सुमन’?, राजद विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की तस्वीरें वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2025 16:45 IST

राजद विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने जीवित लालू की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाकर ‘श्रद्धा सुमन’ अर्पित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीरें सामने आने के बाद जिले के सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।किसी ने नहीं कहा कि जिंदा लोगों की तस्वीर पर माला नहीं चढ़ाया जाता है। अवध बिहारी चौधरी ने फेसबुक पर तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा है। उ

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन को मनाने के लिए राजद नेताओं के द्वारा तरह-तरह से कार्यक्रम किए गए। इसी क्रम सीवान में लालू यादव के जन्मदिन पर बलंडर हो गया। राजद विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने जीवित लालू की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाकर ‘श्रद्धा सुमन’ अर्पित कर दिया। कार्यक्रम में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजू थे, लेकिन किसी ने नहीं कहा कि जिंदा लोगों की तस्वीर पर माला नहीं चढ़ाया जाता है। तस्वीरें सामने आने के बाद जिले के सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं, अवध बिहारी चौधरी ने फेसबुक पर तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा कि “गरीब का बेटा, गाँव की मिट्टी से उठा वो नेता- जो संसद तक पहुंचा, लेकिन कभी जमीन नहीं छोड़ी। लालू यादव सिर्फ़ एक नाम नहीं, एक आंदोलन हैं। उन्होंने राजनीति को भाषणों से नहीं, अपने संघर्षों से ज़िंदा किया।

जो रेल चला सकता है बिना किराया बढ़ाए, वो लालू है। जो पिछड़ों, दलितों और आम आदमी की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाए- वो लालू है। उन्होंने आगे लिखा कि जहां बाकी नेता कुर्सी के पीछे भागते रहे, वहां लालू जी ने अपने जीवन को सिद्धांतों के लिए समर्पित किया।

आज उनके जन्मदिन पर हम उन्हें सिर्फ़ शुभकामनाएं नहीं देते, बल्कि उन्हें धन्यवाद कहते हैं- उनके साहस, उनके समाजवाद और उनकी सच्ची जन प्रतिबद्धता के लिए। लालू जी सिर्फ़ बिहार के नहीं, पूरे भारत के दिलों में बसते हैं। आपका जीवन दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें, और यूँ ही जनता की प्रेरणा बने रहें। जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएं लालू प्रसाद यादव जी को!”

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई