लाइव न्यूज़ :

बिहारः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप ने दी तेजस्वी को चुनौती, 'जन शक्ति परिषद’ का कर रहे विस्तार, 'मिशन एक करोड़ मेंबर' का नाम दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2022 20:02 IST

साल 2025 में ही बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. तेजप्रताप गरीबों-वंचितों के मुद्दे पर उसी तरह चल रहे हैं, जैसे अभी तक लालू प्रसाद यादव चलते रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजनशक्ति परिषद के सदस्यों की संख्या 30 हजार तो राजद के सदस्यों की संख्या 86 लाख के करीब है. परिषद ने मेंबरशिप फॉर्म सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा है कि 'जन शक्ति परिषद का सदस्य बनने के लिए इस फॉर्म को भरें.बिहार के सभी 8406 पंचायत में 'जन शक्ति परिषद' का अपना कार्यालय होगा.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ लाल तेजप्रताप यादव क्या 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद से ’जन शक्ति परिषद’ के अपने उम्मीदवार उतारने की मांग करेंगे? पार्टी में अलग-थलग पड़ जाने और उनके द्वारा गठित जन शक्ति परिषद के अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किये जाने के बाद अब अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

परिषद ने इसके लिए सोशल मीडिया पर सदस्यता फॉर्म भी डाला है. इसे 'मिशन एक करोड मेंबर' का नाम दिया है. यहां उल्लेखनीय है कि राजद का भी लक्ष्य एक करोड़ सदस्य बनाने का है. जबकि अभी वर्तमान में जनशक्ति परिषद के सदस्यों की संख्या 30 हजार तो राजद के सदस्यों की संख्या 86 लाख के करीब है.

ऐसे में परिषद ने मेंबरशिप फॉर्म सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा है कि 'जन शक्ति परिषद का सदस्य बनने के लिए इस फॉर्म को भरें, बिहार के सभी 8406 पंचायत में 'जन शक्ति परिषद' का अपना कार्यालय होगा और आपके ब्लॉक को भ्रष्टाचार मुक्त, सरकारी स्कूल अस्पताल और थाना को दुरुस्त किया जाएगा.' राजद और जनशक्ति परिषद दोनों अलग-अलग गतिविधियां चला रही हैं.

ऐसे में राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ऐसा करने का मकसद है साल 2024 में राजद पर दबाव बनाकर कई सीटों पर दावा ठोका जा सके. साल 2025 में ही बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. तेजप्रताप गरीबों-वंचितों के मुद्दे पर उसी तरह चल रहे हैं, जैसे अभी तक लालू प्रसाद यादव चलते रहे हैं.

तेजप्रताप की रणनीति यह है कि साल 2024 तक पंचायत और बूथ स्तर पर जनशक्ति परिषद को मजबूत कर देना है. बता दें कि तेजप्रताप यादव ने जब 'छात्र जनशक्ति परिषद' का गठन किया था, वह समय ऐसा था जब उनके चहेते आकाश यादव को छात्र राजद के अध्यक्ष पद से हटाकर गगन यादव को अध्यक्ष बना दिया गया था.

यह तभी साफ हो गया था कि इस संगठन को राजनीतिक मंच दिया जाएगा. राजनीतिक मंच दिए जाने के विरोध में ही बबलू सम्राट ने 'छात्र जनशक्ति परिषद' छोड दी थी. इसके बाद तारापुर में निर्दलीय उम्मीदवार देकर तेजप्रताप यादव ने साफ कर दिया था कि वे राजनीतिक मंच बनाने की ओर हैं. अब तो इसमें से 'छात्र' शब्द भी हटा दिया गया है. जिला इकाई में जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष बनाए गए हैं.

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार