लाइव न्यूज़ :

बिहार राजद प्रमुख जगदानंद सिंह को झटका, पुत्र अजीत सिंह JDU में शामिल, तेजस्वी यादव पर हमला, आरजेडी में पैसे पर टिकट बिकता है...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2022 17:44 IST

अजित सिंह ने कहा कि राजद में समर्पित कार्यकर्ता और नेता को जलील किया जाता है. चुनाव से पहले पैसे पर टिकट की खरीद बिक्री होती है.

Open in App
ठळक मुद्दे राजद पर जगदानंद सिंह और राजद के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की उपेक्षा का भी आरोप लगाया.नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा है कि बचपन से ही वे नीतीश के कामकाज को देख रहे हैं और उनसे काफी प्रभावित हैं. राजद के प्रदेश अध्यक्ष का बेटा होने के बावजूद लालू प्रसाद से कहीं ज्यादा नीतीश कुमार ने मुझे प्रभावित किया है.

पटनाः बिहार में सत्ताधारी दल जदयू विरोधियों के घर में सेंध लगाने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह जदयू में शामिल हो गए हैं. जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें जदयू की सदस्याती दिलाई. इस दौरान अजीत सिंह ने राजद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद में पैसे पर टिकट बिकता है.

 

उन्होंने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद आज समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन गया है. यहां समर्पित कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं होता है. अजित सिंह ने कहा कि राजद में समर्पित कार्यकर्ता और नेता को जलील किया जाता है. चुनाव से पहले पैसे पर टिकट की खरीद बिक्री होती है.

इस दौरान उन्होंने राजद पर जगदानंद सिंह और राजद के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की उपेक्षा का भी आरोप लगाया. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा है कि बचपन से ही वे नीतीश के कामकाज को देख रहे हैं और उनसे काफी प्रभावित हैं. राजद के प्रदेश अध्यक्ष का बेटा होने के बावजूद लालू प्रसाद से कहीं ज्यादा नीतीश कुमार ने मुझे प्रभावित किया है.

मुझे आशा है कि जदयू में नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुझे सीखने का मौका मिलेगा. इसलिए बिना शर्त जदयू में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता उनकी विचारधारा से परिचित हैं और पिता से उनके रिश्ते खराब नहीं होंगे. अजित सिंह ने कहा है कि मेरे जदयू में जाने से मेरे परिवार में कोई टूट नहीं होगी.

मेरे पिता ने राजनीतिक फैसले लेने के लिए हमें छूट दी है. मेरे बडे़ भाई सुधाकर सिंह पहले भाजपा में थे, अब राजद में विधायक हैं. इस दौरान ललन सिंह ने इशारों-इशारों में जगदानंद सिंह को भी जदयू में आने का ऑफर दे दिया. उन्होंने कहा कि जदगानंद सिंह को जदयू में अपमानित होना पड़ रहा है, लेकिन न जाने क्यों वह वहां रुके हुए हैं.

उन्होंने कहा कि जदयू में पार्टी के लिए समर्पित भाव के काम करने वाले लोगों की कमी है. इस दौरान उन्होंने बिहार के पूर्व मख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक पाठशाला का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमलोगों को सिखाया है कि सम्मान, आत्मसम्मान और सभिमान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए.

टॅग्स :बिहारपटनाJagdanand Singhलालू प्रसाद यादवजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट