लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराब बंदी को लेकर नीतीश सरकार सख्त, ड्रोन के बाद अब निषेध कांस्टेबलों के जरिए कानून का कराया जाएगा पालन, 186 टीमें गठित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2022 06:56 IST

सदन में एक लिखित जवाब में मंत्री सुनील कुमार ने कहा, “सरकार ने पहले ही राज्य के सभी जिलों में शराब रोधी कार्यबल (एएलटीएफ) की 186 टीम गठित की हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार शराब बंदी कानून के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए 365 ‘निषेध’ कांस्टेबलों की भर्ती कर रही हैराज्य के सभी जिलों में शराब रोधी कार्यबल (एएलटीएफ) की 186 टीम गठित की हैं

पटनाः बिहार सरकार ने राज्य में शराब बंदी कानून के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए 365 ‘निषेध’ कांस्टेबलों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। मंत्री ने विधानसभा में बुधवार को यह जानकारी दी। सदन में एक लिखित जवाब में मंत्री सुनील कुमार ने कहा, “सरकार ने पहले ही राज्य के सभी जिलों में शराब रोधी कार्यबल (एएलटीएफ) की 186 टीम गठित की हैं।”

सुनील कुमार ने कहा, अब एएलटीएफ के सदस्यों की सहायता के लिए 265 निषेध कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि शराब बंदी कानून का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा सके।

गौरतलब है कि बिहार में शराब बंदी के बावजूद अवैध तरीके से शराब का निर्माण और चोरी से बिक्री की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बिहार में कच्चे शराब के सेवन से आए दिन लोगों की मौत होती रहती है। शराब से बार-बार हो रही लोगों की मौत को लेकर आलोचना का सामना कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मद्य निषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अब ‘ड्रोन’ और प्रशिक्षित स्वान चाहते हैं।

नीतीश कुमार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मद्य निषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मानवरहित वायु यान (यूएएवी), जिन्हें ड्रोन भी कहा जाता है, स्वान दस्ता, मोटरबोट के उपयोग की संभावना तलाशने को कहा। राज्य में अप्रैल 2016 से मद्य निषेध है।

टॅग्स :बिहारशराबहिंदी समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार