लाइव न्यूज़ :

रामचरितमानस पर टिप्पणीः अपमान की इजाजत नहीं, राजद छोड़ देने की सलाह, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान के बाद जगदानंद और शिवानंद में घमासान

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2023 20:38 IST

शिवानंद तिवारी ने जगदानंद सिंह को एक बार फिर से खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने जगदानंद सिंह को यहां तक सलाह दे डाली है कि वह पार्टी को छोड़ दें।

Open in App
ठळक मुद्देरामचरितमानस के अपमान की इजाजत नहीं देती।उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी जगदा बाबू ने कोई बातचीत नहीं की।जगदा बाबू अगर पार्टी की नीतियों के साथ नहीं चल सकते तो उन्हें राजद छोड़ देनी चाहिए।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी से महागठबंधन में तकरार बढ़ती जा रही है। हाल यह है कि शिक्षा मंत्री के बयान पर अब राजद के भीतर भी टकराव की स्थिती उत्पन्न हो गई है। इस मामले को लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी आमने-सामने आ गए हैं।

 

आज शनिवार को शिवानंद तिवारी ने जगदानंद सिंह को एक बार फिर से खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने जगदानंद सिंह को यहां तक सलाह दे डाली है कि वह पार्टी को छोड़ दें। तिवारी ने कहा है कि हमारी पार्टी की नीति रामचरितमानस के अपमान की इजाजत नहीं देती। इस मामले में पार्टी की तरफ से चंद्रशेखर का समर्थन कर रहे हैं।

व्यक्तिगत तौर पर बात समझ में आती है, लेकिन उन्होंने पार्टी की तरफ से समर्थन की बात कर डाली। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पार्टी के अंदर कोई चर्चा नहीं हुई है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी जगदा बाबू ने कोई बातचीत नहीं की। इसके बावजूद पार्टी की तरफ से चंद्रशेखर के बयान का समर्थन कर दिया।

तिवारी के मुताबिक अपने बेटे सुधाकर सिंह के मामले में जगदा बाबू कई दिनों तक चुप्पी साधे रहे। नीतीश कुमार के बारे में सुधाकर सिंह अनाप-शनाप बयान देते रहे। लेकिन जगदा बाबू ने कई दिनों तक कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा कि जगदा बाबू अगर पार्टी की नीतियों के साथ नहीं चल सकते तो उन्हें राजद छोड़ देनी चाहिए।

शिवानंद तिवारी और जगदानंद सिंह के बीच का विवाद राजद के अंदर इस मामले में अब तक का सबसे बड़ा कलह माना जा सकता है। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मंत्री चंद्रशेखर का बचाव करते हुए कल यह बयान दिया था कि पार्टी मजबूती के साथ चंद्रशेखर के समर्थन में खड़ी है।

टॅग्स :आरजेडीबिहारपटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज