लाइव न्यूज़ :

रामचरितमानस मामलाः धर्म के मामले में कोई हस्तक्षेप ठीक नहीं, सीएम नीतीश ने कहा-शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जो बयान दिया वह ठीक नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2023 16:27 IST

रामचरितमानस मामलाः जदयू की तरफ से सबसे पहले मंत्री अशोक चौधरी ने मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मोर्चा खोला था। अब कई नेता सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू खुलकर अब राजद के ऊपर हमला बोलना शुरू कर दिया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धर्म ग्रंथ को लेकर जो बयान दिया है वह ठीक नहीं है।शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान को लेकर जदयू हमलावर बना हुआ है।

पटनाः बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन जदयू और राजद के बीच तनातनी जारी है। रामचरितमानस के मामले पर जदयू लगातार शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर से माफी की मांग कर रही है, लेकिन चंद्रशेखर के पीछे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लेकर उनकी पूरी पार्टी खड़ी है।

लिहाजा जदयू खुलकर अब राजद के ऊपर हमला बोलना शुरू कर दिया है। वहीं, इस पूरे विवाद के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे तौर पर कह दिया है कि धर्म के मामले में कोई हस्तक्षेप ठीक नहीं है। जिसका जो मन करे उसे करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धर्म ग्रंथ को लेकर जो बयान दिया है वह ठीक नहीं है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इस तरह की बात नहीं करने की सलाह मंत्री दो दी है। इसलिए अब इस मुद्दे को अब ज्यादा खीचना नहीं चाहिए। समाधान यात्रा पर अरवल पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि हमलोग सभी धर्मो और उनकी परम्पराओं का सम्मान करतें हैं।

उन्होंने कहा को हमारा शुरू से मानना रहा है कि कोई किसी भी धर्म को मानने वाला हो, उसमें किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस ढंग से भी लोग धर्म का पालन करते हैं, पालन करें। सभी धर्मों की इज्जत होनी चाहिए और इसमें किसी तरह से हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

उन्होंने साफ तौर कर कहा कि जिसको जो मन करे वह करे, जिस भगवान की पूजा करनी है करे, लेकिन इन सब चीजों पर कुछ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके मन जो विचार और योजना बिहार को लेकर थी, उसको धरातल पर उतारने की कोशिश इतने सालों में की है। अब इस समाधान यात्रा के तहत एक तरफ वे पुरानी योजनाओं का निरीक्षण कर रहें हैं और लोगों से फीडबैक ले रहें हैं।

वहीं दूसरी ओर वे ये देखने की कोशिश कर रहे हैं कि इन इलाकों में और क्या किया जा सकता है? मुख्यमंत्री ने कहा कि घूम घूम कर विकास का जायजा ले रहे हैं। जीविका दिदियों को देखिए, सभी अच्छा कर रही हैं। बता दें कि बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान को लेकर जदयू हमलावर बना हुआ है।

जदयू की तरफ से सबसे पहले मंत्री अशोक चौधरी ने मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मोर्चा खोला था। अब कई नेता सामने आ रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चाहे सुधाकर सिंह हों या चंद्रशेखर इन नेताओं पर कार्रवाई नहीं होना राजद के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़ा करता है। वे मौन हैं तो इसका कारण क्या है? वहीं जदयू नेताओं के बयानबाजी पर तेजस्वी यादव ने भी जवाब दिया है।

टॅग्स :जेडीयूबिहारपटनाआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा