लाइव न्यूज़ :

सीजेआई ने बिहार की शराबबंदी को अदूरदर्शी कानून बताया, कहा- ऐसे कानूनों से अदालतों में केसों का ढेर लग जाता है

By विशाल कुमार | Updated: December 27, 2021 10:10 IST

सीजेआई) एनवी रमना ने कहा कि बिहार निषेध अधिनियम, 2016 की शुरूआत के परिणामस्वरूप हाईकोर्ट जमानत के आवेदनों से भरा हुआ था। इस वजह से एक साधारण जमानत अर्जी के निपटारे में एक साल का समय लग जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीजेआई बिहार के शराबबंदी कानून को अदालतों में केसों का ढेर लगाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि विधायिका संसद की स्थायी समिति प्रणाली का पूरा उपयोग करने में सक्षम नहीं है।आम तौर पर कानूनों को पारित करने से पहले कोई प्रभाव मूल्यांकन या संवैधानिकता की बुनियादी जांच नहीं होती है।

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमना ने रविवार को बिहार में शराबबंदी जैसे कानूनों को अदालतों में केसों का ढेर लगाने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसका कारण ऐसे कानून का मसौदा तैयार करने में दूरदर्शिता की कमी होती है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विधायिका विधेयकों की जांच बढ़ाने के लिए संसद की स्थायी समिति प्रणाली का पूरा उपयोग करने में सक्षम नहीं है।

सीजेआई रमना ने विजयवाड़ा में सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में 'भारतीय न्यायपालिका: भविष्य की चुनौतियां' पर 5वें स्वर्गीय श्री लवू वेंकटेश्वरलू एंडोमेंट व्याख्यान को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह बदलेगा, क्योंकि इस तरह की जांच से कानून की गुणवत्ता में सुधार होता है।

सुविचारित कानून की गैरमौजूदगी पर बोलते हुए सीजेआई ने कहा कि आम तौर पर कानूनों को पारित करने से पहले कोई प्रभाव मूल्यांकन या संवैधानिकता की बुनियादी जांच नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि कानून बनाने में दूरदर्शिता की कमी का परिणाम सीधे तौर पर अदालतों के कामकाज रोकने के रूप में सामने आ सकता है। उदाहरण के लिए, बिहार निषेध अधिनियम, 2016 की शुरूआत के परिणामस्वरूप हाईकोर्ट जमानत के आवेदनों से भरा हुआ था। इस वजह से एक साधारण जमानत अर्जी के निपटारे में एक साल का समय लग जाता है।

कानून बनाने में बहस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सीजेआई ने कहा कि बिना ठोस विचार के लागू कानून मुकदमेबाजी की ओर ले जाते हैं। एक प्रस्तावित कानून को केवल सभी हितधारकों की भागीदारी और सार्थक बहस के माध्यम से ही सही किया जा सकता है। संसद ने 1990 के दशक में स्थायी समितियों के बिलों की जांच को बढ़ाने के लिए एक उल्लेखनीय तंत्र की शुरुआत की। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि विधायिका समिति प्रणाली का अधिकतम उपयोग करने में सक्षम नहीं है।

टॅग्स :एन वेंकट रमणCJIबिहारनीतीश कुमारLegislature
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी