लाइव न्यूज़ :

बिहारः हाजीपुर जेल में गैंगवार की घटना के बाद अब कैदी ने सुसाइड का किया प्रयास, मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2020 16:53 IST

Bihar: हाजीपुर कारा में एक विचाराधीन कैदी सुभाष राय ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देहाजीपुर जेल में गैंगवार का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मादक पदार्थ रखने के मामले में दोषी करार दिये गये एक कैदी द्वारा आत्महत्या की कोशिश की गई.जेल में एक विचाराधीन कैदी सुभाष राय ने बाथरूम में घुसकर फिनाइल पी लिया और जान देने की कोशिश की.

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर जेल में गैंगवार का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मादक पदार्थ रखने के मामले में दोषी करार दिये गये एक कैदी द्वारा आत्महत्या की कोशिश की गई. हाजीपुर जेल में कुछ दिनों पहले तीन जनवरी को जहां सोना लूट कांड के एक विचाराधीन कैदी मनीष तेलिया की जेल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं आज फिर से एक बड़ी चूक ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में ला खड़ा किया है. जेल में एक विचाराधीन कैदी सुभाष राय ने बाथरूम में घुसकर फिनाइल पी लिया और जान देने की कोशिश की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज हाजीपुर कारा में एक विचाराधीन कैदी सुभाष राय ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. 

वहीं, घटना के बाद जेल में हड़कंप मचा हुआ है. कैदी सुभाष राय हाजीपुर नगर थाना के गांधी आश्रम मुहल्ले का रहने वाला है और नागेंद्र राय का पुत्र है. उसे गांजा बरामदगी मामले में पांच साल की सजा हुई है. साथ ही उसपर छपरा में हुए बम विस्फोट कांड का भी आरोप है. बताया जाता है कि फिनाइल पीने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी. इस बीच जेल के कक्षपाल ने देर तक बाथरूम बंद देखकर उसका दरवाजा खोला तो सुभाष के मुंह से झाग निकल रहा था और मुंह से फिनाइल की गंध आ रही थी. कक्षपाल ने तुरंत जेल प्रशासन को जानकारी दी और कैदी को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना के पीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है. 

कैदी सुभाष राय ने होश में आने के बाद जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसे प्रताडित किया जा रहा था और उसपर पहले जानलेवा हमला हो चुका है. उसे साजिश के तहत भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जा रहा है जिससे उसने परेशान होकर ये कदम उठाया.

वहीं, पुलिस के अनुसार बंदी ने खुदकुशी नहीं बल्कि दूसरे जेल में शिफ्ट किये जाने से बचने के लिए यह कदम उठाया है. हाजीपुर सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि सुभाष समेत कई बंदियों को हाजीपुर जेल से भागलपुर व अन्य जेलों में शिफ्ट किया जाना है. दूसरी जेल में शिफ्ट होने से बचने के लिए ही उसने आज अहले सुबह खुद को बाथरूम में बंद कर फिनाइल पी लिया है. अब वह खतरे से बाहर है. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

यहां उल्लेखनीय है कि इसी जेल में पिछले सप्ताह हुए गैंगवार में एक कैदी की हत्या कर दी गई थी. घटना के दूसरे दिन जेल में हुई छापेमारी के दौरान 11 मोबाइल बरामद किये गये थे. कैदी की हत्या मामले में अब तक सहायक जेलर संजय कुमार साह, चीफ हेड वार्डन मुकेश कुमार दास समेत आठ कक्षपाल समेत 15 जेलकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है. मामले की जांच फिलहाल जारी है. 

पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ और जेलकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना है. बता दें कि तीन जनवरी को इसी जेल में कैदी मनीष तेलिया कैदी हत्याकांड के बाद 29 कैदियों को दूसरे जेलों में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है. जिसमें से आज 18 चिन्हित कैदियों को आज भागलपुर सेंट्रल जेल ले जाने की तैयारी चल रही थी, जिसमें सुभाष राय भी शामिल था.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार