लाइव न्यूज़ :

जन सुराज यात्राः पैसा कहां से आएगा, प्रशांत किशोर बोले-ये 6 मुख्यमंत्री कर रहे मदद, यहां से आ रहा धन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2022 19:33 IST

प्रशांत किशोर बताया कि उन्होंने देश के 6 मुख्यमंत्रियों की जीत में अपना योगदान दिया है और वही 6 मुख्यमंत्री उन्हें मदद कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया.पीके ने बताया कि उनके कार्यक्रमों के लिए फंडिंग कहां से होगी?देश में एक सौ से ज्यादा प्रशांत किशोर से अच्छे स्लोगन लिख सकते हैं.

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोरबिहार की राजनीति में अपना पैर पसारने के लिए इन दिनों जन सुराज यात्रा पर निकले हैं. इसक्रम में उन्होंने किसी एक पार्टी को नहीं बल्कि देश की सभी राजनीतिक दलों खुलेआम चुनौती दे दी है. पीके ने बताया कि उनके कार्यक्रमों के लिए फंडिंग कहां से होगी?

प्रशांत किशोर बताया कि उन्होंने देश के 6 मुख्यमंत्रियों की जीत में अपना योगदान दिया है और वही 6 मुख्यमंत्री उन्हें मदद कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने बताया कि उनमें से किसी भी मुख्यमंत्री से प्रशांत किशोर ने पैसे नहीं लिये थे. लेकिन अब उनसे मदद ली है और बिहार की यात्रा पर निकले हैं. वहीं, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी पार्टी में इतना पैसा और दम नहीं है कि उन्हें ‘बी टीम’ बना ले.

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर करते क्या हैं, अबतक कोई नहीं जान सका. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया. मोदी लहर के बारे में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने यह सवाल कर दिए कि ये लहर आया कहां से? उन्होंने कहा कि मेरी मदद करने को सब इसीलिए तैयार हैं क्योंकि मैंने निस्वार्थ होकर उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने में सहायता की.

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर स्लोगन लिखने से चुनाव जीता जा सकता है तो देश में एक सौ से ज्यादा प्रशांत किशोर से अच्छे स्लोगन लिख सकते हैं. प्रशांत किशोर ने बताया कि लोग कह रहे हैं कि पैसा कहां से आएगा, तो हमने कह दिया है कि हम बिहार में नया प्रयोग कर रहे हैं. आप मदद कीजिए, सभी मदद करेंगे.

वहीं पीके अपनी रणनीति के बारे में बताते हैं कि लोग अभी तक सोच रहे हैं कि हम करते क्या हैं? अभी तक मेरा तोड़ नहीं निकाल पाए हैं. बता दें कि प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केसीआर, जगन मोहन रेड्डी, स्टालिन, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी के साथ काम कर चुके हैं.

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमारअरविंद केजरीवालममता बनर्जीएमके स्टालिनJagan Mohan Reddyपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार