लाइव न्यूज़ :

मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान 2 लोगों को जीप पर राहुल गांधी ने किया खड़ा, दावे झूठे साबित, सुप्रिया श्रीनेत दावे का भी प्रशासन ने निकाल दी हवा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2025 17:15 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान दो लोगों खड़ा कर आयोग को घेरने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और राजद ने एनडीए के पक्ष में मतदाता सूची में हेरफेर का प्रयास करार दिया।मकान नंबर 82 में 197 वोटर होने और मकान के 20 साल से बंद होने का दावा किया था।सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट ने कटिहार जिला प्रशासन में खलबली मचा दी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के द्वारा राज्य में कराए जा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल चुनाव आयोग को घेरने में जुटे हुए हैं। विपक्षी दलों के द्वारा रोज नए नए उदाहरण पेश कर चुनाव आयोग को कटघरे में खडा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल चुनाव आयोग ने एसआईआर के माध्यम से बिहार में 65 लाख नाम हटाए हैं, जिसे विपक्ष ने वोटर दमन का हथकंडा बताया। कांग्रेस और राजद ने इसे एनडीए के पक्ष में मतदाता सूची में हेरफेर का प्रयास करार दिया।

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान दो लोगों खड़ा कर आयोग को घेरने का प्रयास किया। लेकिन उनके दोनों दावे झूठे साबित हुए। अब कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर ट्वीट कर कटिहार जिले में बिनोदपुर के मकान नंबर 82 में 197 वोटर होने और मकान के 20 साल से बंद होने का दावा किया था।

यह ट्वीट एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के दावे को पुष्ट करने के मकसद से किया गया कि बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ियां हैं। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट ने कटिहार जिला प्रशासन में खलबली मचा दी। इसकी जानकारी मिलते ही डीएम मनेश कुमार मीणा ने तुरंत जांच के आदेश दिया।

जांच में पता चला कि मकान नंबर 82 में केवल 10-12 लोग ही पंजीकृत हैं, न कि 197। इसके बाद प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि यह महज अफवाह फैलाने की कोशिश थी। डीएम मनेश कुमार मीणा ने बताया कि मकान में रहने वाले लोग समय-समय पर आते-जाते हैं और इसे बंद बताना गलत है।

कटिहार प्रशासन ने सुप्रिया के ट्वीट को गलत और भ्रामक बताया। डीएम ने कहा कि हमने तथ्यों की जांच की। मकान में 197 वोटर का दावा पूरी तरह झूठा है। एसआईआर पारदर्शी तरीके से हो रहा है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

लोगों ने कहा कि नेताओं के द्वारा बगैर समझे बुझे अफवाह फैलाकर गांव को बदनाम किया जा रहा है। स्थानीय निवासी शिव शंकर रामाणी और राजेश रामाणी ने बताया कि यह मकान 20 साल से बंद नहीं है। मकान के मालिक और उनके परिवार वाले बरौनी में रहते हैं, लेकिन हर दो-तीन महीने में यहां आते हैं।

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि कांग्रेस के नेता बेवजह भ्रम फैला रहे हैं, जिससे हमारी बदनामी हो रही है। लोगों ने कांग्रेस के द्वारा बदनाम करने की कोशिश पर नाराजगी जताई। इस तरह सुप्रिया श्रीनेत के दावे का जिला प्रशासन ने हवा निकाल दी।

इसके पहले राहुल गांधी ने सासाराम में और नवादा में दो व्यक्तियों को सामने लाकर मतदाता सूची में नाम काटे जाने का दावा किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने जांच कर उनके दावे को भी गलत करार दे दिया था। इस तरह एसआईआर को लेकर विरोधी नेता खुद घिर जा रहे हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह