लाइव न्यूज़ :

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुश्किलें?, फर्जीवाड़ा कर रहे पीके, बिहार प्रदेश भाजपा का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2025 15:24 IST

भाजपा ने इसे नियमों के उल्लंघन और राजनीतिक अनुशासन के खिलाफ बताया है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर सेल ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और प्रचार किया जा रहा है।लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए साइबर सेल से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में जारी सियासी हलचल के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, भाजपा ने प्रशांत किशोर के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज कराया है। भाजपा का आरोप है कि प्रशांत किशोर ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा का एक फर्जी फेसबुक पेज बनाया है, जिसका उपयोग वे अपने प्रचार-प्रसार के लिए कर रहे हैं। भाजपा ने इसे नियमों के उल्लंघन और राजनीतिक अनुशासन के खिलाफ बताया है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

साइबर सेल ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, फर्जी अकाउंट्स की जांच में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से डाटा मांगा गया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का दावा है कि प्रशांत किशोर के इशारे पर बिहार भाजपा की फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और प्रचार किया जा रहा है।

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। वे बिहार भाजपा की छवि खराब करने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसी साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जायसवाल ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए साइबर सेल से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने साइबर थाने में शिकायत दे दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशांत किशोर या उनके समर्थक इस फर्जी पेज को तुरंत बंद नहीं करते हैं, तो भाजपा कानून के तहत सख्त कदम उठाएगी। जायसवाल ने बताया कि यह मामला केवल एक पेज तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग एक दर्जन से अधिक फर्जी पेज बनाए गए हैं।

जिनका इस्तेमाल भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाने और पार्टी विरोधी बयान फैलाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के फर्जीवाड़े को नैतिक और राजनीतिक तौर पर अस्वीकार्य करार देते हुए कहा कि यह न केवल चुनाव प्रक्रिया की शुद्धता के लिए खतरा है, बल्कि लोकतंत्र की भावना के भी खिलाफ है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है और आवश्यकतानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो। दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रशांत किशोर की रैली जबसे गांधी मैदान में फेल हुई तो उन्होंने और उनके लोगों ने एक नया हथकंडा अपनाया है।

उन्होंने कैमरे के सामने उस फेक फेसबुक पेज को दिखाते हुए कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके नए प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उनका (पीके) का पेज फेल हो गया जो भाजपा बिहार के पेज पर अपना प्रचार करने की जरुरत पड़ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां ईमानदारी की बात राजनीति में कहते हैं वहां शुरू ही ये लोग फर्जीवाड़े से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का पेज केवल प्रदेश अध्यक्ष या पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ही आदेश पर बनाया जा सकता है। हालांकि प्रशांत किशोर की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राजनीतिक विश्लेषक इस घटना को आगामी चुनावी समीकरणों में भाजपा और प्रशांत किशोर के बीच बढ़ती टकराहट के रूप में देख रहे हैं। चुनावों के मद्देनजर दोनों पक्षों की रणनीतियों और उनके बीच विवादों पर नजर बनी हुई है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारBJPAssembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट