लाइव न्यूज़ :

2028 तक राजद अध्यक्ष रहेंगे लालू प्रसाद, लगातार 13वीं बार निर्विरोध, 1997 से पद पर काबिज

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2025 17:40 IST

बैठक को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने 23 जून को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।लालू यादव ने 1997 में जनता दल से अलग होकर राजद का गठन किया था। कई उतार-चढ़ाव से निकालते हुए राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से खड़ा रखा है।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। वे लगातार 13वीं बार इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं और अब 2028 तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। उन्हें पार्टी नेताओं ने प्रमाण पत्र और पुष्प गुच्छ देकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी। राजद की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित की गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू यादव ने राबड़ी देवी के साथ मंच से कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बता दें कि लालू यादव ने 23 जून को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।

उनके खिलाफ किसी भी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते डॉ. पूर्वे ने उन्हें निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद के लिए आज के कार्यक्रम अहम माने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लालू यादव ने 1997 में जनता दल से अलग होकर राजद का गठन किया था।

और तभी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। बीते 28 वर्षों में उन्होंने पार्टी को कई उतार-चढ़ाव से निकालते हुए राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से खड़ा रखा है। इस बैठक को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार