लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव से पहले महिलाओं पर फोकस, 20 पिंक और 166 डिलक्स बस, जानें किराया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2025 15:44 IST

20 बसों में पटना के लिए 8, दरभंगा के लिए 2, मुजफ्फरपुर के लिए 4, भागलपुर के लिए 2, गया के लिए 2 बसें और पूर्णिया के लिए 2 हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा। सफर आरामदायक होगा।पिंक बस के लिए महिला ड्राइवर नहीं मिल पाई है, पुरुष ड्राइवर ही होंगे।चार्जिंग प्वाइंट और माइक की भी सुविधा दी गई है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस सेवा की शुरुआत की। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों को रवाना किया। वहीं, बसों को रवाना करने के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किए जाने से राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा। साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा।

 

वहीं, पहले चरण में ये बसें राज्य के कुल 6 शहरों में चलेंगी। 20 बसों में पटना के लिए 8, दरभंगा के लिए 2, मुजफ्फरपुर के लिए 4, भागलपुर के लिए 2, गया के लिए 2 बसें और पूर्णिया के लिए 2 हैं। फिलहाल, पिंक बस के लिए महिला ड्राइवर नहीं मिल पाई है, इसलिए पुरुष ड्राइवर ही होंगे। तो वहीं पिंक बसों की कंडक्टर महिलाएं होंगी।

इन बसों में सीसीटीवी कैमरे के साथ पैनिक बटन होगा। साथ ही चार्जिंग प्वाइंट और माइक की भी सुविधा दी गई है। हालांकि, ड्राइवर के ही हाथ में फीचर कंट्रोल की सुविधा होगी। इधर, पिंक बस में सफर करने वाली महिलाओं के लिए 6 रुपये से 25 रुपये तक का भाड़ा देना होगा। छात्राओं को महिने के पास के लिए महिलाओं को 400 रुपये तो वहीं कामकाजी महिलाओं को 550 रुपये देने पड़ेंगे।

बता दें कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि यह सेवा महिलाओं को एक सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार, इन बसों का संचालन भी पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाना है यानी ड्राइवर और कंडक्टर दोनों महिलाएं होंगी। उल्लेखनीय है कि नीतीश सरकार ने 2025 के बजट भाषण में पिंक बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।

यह पहल राज्य में महिलाओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुलभ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इन बसों से महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी। महिलाएं एक जिले से दूसरे जिले में बिना किसी डर भय के आ जा सकेंगी।

टॅग्स :बिहारविधानसभा चुनावपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार