लाइव न्यूज़ :

एनडीए को बहुमत मिलता है तो नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2025 16:11 IST

रूडी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सियासत में एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार का प्रशासनिक अनुभव और सुशासन की छवि बिहार के लिए बेहद जरूरी है।नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी या किसी नए चेहरे को सामने लाएगी।रूडी के इस बयान के बाद बिहार की सियासी सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है।

पटनाः बिहार में एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी अटकलों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राजीव प्रताप रूडी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और अगर गठबंधन को बहुमत मिलता है, तो नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए रूडी ने कहा कि एनडीए एकजुट है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनावी मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का प्रशासनिक अनुभव और सुशासन की छवि बिहार के लिए बेहद जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि रूडी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सियासत में एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। भाजपा के अंदर भी कई नेताओं की बयानबाजी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या पार्टी नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी या किसी नए चेहरे को सामने लाएगी।

वहीं, रूडी के इस बयान के बाद बिहार की सियासी सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। इस बयान को नीतीश कुमार को एनडीए के भीतर पूर्ण समर्थन देने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों चिराग पासवान के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद भी सियासत में खलबली मच गई थी कि क्या वे नीतीश कुमार की जगह लेने वाले हैं। हालांकि उन्होंने भी अपने बयान में स्पष्ट कहा था कि नीतीश कुमार ही एनडीए का सीएम फेस होंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारत अधिक खबरें

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो