लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: नीतीश शाम 5 बजे लेंगे शपथ, प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा, "फिर से मारेंगे पलटी, नहीं टिकेगी एनडीए की सरकार"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 28, 2024 13:48 IST

बिहार में आज शाम तक एनडीए की नई सरकार बन सकती है और नीतीश की अगुवाई में एनडीए खेमा एक बार फिर शाम 5 बजे शपथ ले सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश की अगुवाई में एनडीए खेमा एक बार फिर शाम 5 बजे शपथ ले सकता हैप्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश लोकसभा चुनाव बाद फिर पलटी मारेंगे, नहीं टिकेगी एनडीए सरकारनीतीश के साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ले सकते हैं डिप्टी सीएम की शपथ

पटना:बिहार में सियासी गहमागहमी बेहद तेजी से बढ़ रही है। सुबह में नीतीश कुमार द्वारा महागठंधन की सरकार से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद अब खबर आ रही है कि बिहार में एनडीए की नई सरकार बनेगी और नीतीश की अगुवाई में एक बार फिर शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

जी हां, नीतीश कुमार ने एक ही कार्यकाल में दो बार पलटी मारते हुए महागठबंधन को दो बार भारी गच्चा दे दिया है। नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राजद, कांग्रेस और लेफ्ट दलों के सहयोग से चल रही 18 महीने पुराने गठबंधन की तिलांजलि दे दी है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार कल तक इंडिया गठबंधन के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता को चुनौती दे रहे नीतीश कुमार अब जदयू का कारंवा लेकर भाजपा के नई खेमेबंदी में जुट गये हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम 5 बजे राजभवन में शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। इसके साथ आठ मंत्रियों के शपथ की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि शपथ लेने वालों में प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार और सुमित सिंह हो सकते हैं।

बीते कुछ दिनों से सूबे में चल रही हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामे का आज नीतीश कु्मार ने खुद पटाक्षेप करते हुए एक बार फिर से राजद और महागठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव को सत्ता के कूचे से बेगाना कर दिया है।

वहीं नीतीश से चोट खाया राजद खेमा भी इस संकट से निपटने के लिए गहन विचार में लगा हुआ है, संभावना जताई जा रही है कि राजद अपने विधायकों को विधानसभा से इस्तीफा देने के लिए कह सकता है।

इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में नया एनडीए गठबंधन छह महीने से ज्यादा नहीं टिक पाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने नये घटनाक्रम में एक सनसनीखेज दावा किया है कि अब कांग्रेस की ओर से अगली कोई बड़ी खबर आ सकती है। माना जा रहा है कि भाजपा नेता अजय आलोक कांग्रेस में टूट की ओर इशारा कर रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारप्रशांत किशोरजेडीयूBJPबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल