लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: आखिर बिहार में क्या चल रहा, राजद, जदयू और कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर कर रहे हमला, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- नीतीश जी चाहते हैं कल-परसों में ही मोदी जी हटे...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2023 17:55 IST

Bihar Politics News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज नीतीश कुमार को जवाब देते हुए कहा कि नीतीश जी चाहते हैं कि कल-परसों में ही मोदी जी हट जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल में लोकसभा चुनाव होना है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी को अब इसकी कोई चिंता नहीं है।

पटनाः बिहार में सत्ताधारी दलों के बीच ही सियासी शह-मात का खेल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इंडिया अलायंस को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोले जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज नीतीश कुमार को जवाब देते हुए कहा कि नीतीश जी चाहते हैं कि कल-परसों में ही मोदी जी हट जाएं।

 

ऐसे थोड़े होता है। उसका समय है न। अप्रैल में लोकसभा चुनाव होना है। अभी तो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिनमें कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। कांग्रेस छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। सदाकत आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश सिंह ने कहा कि तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस की ही लड़ाई वहां की क्षेत्रीय पार्टी से है।

कांग्रेस अगर इन राज्यों में चुनाव जीतती है तो फिर इंडिया गठबंधन और मजबूती से काम करेगा। तभी विधानसभा चुनाव पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे ताकत मिलेगी नीतीश जी को और लालू जी को भी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 नवंबर को वाम दल द्वारा आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली के दौरान इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की मौजूदा भूमिका को लेकर कहा था कि ऐसा लगता है कांग्रेस पार्टी को अब इसकी कोई चिंता नहीं है।

फिलहाल कांग्रेस को पांच राज्यों के चुनाव की ज्यादा चिंता है। कांग्रेस इसी में लगी हुई है। इंडिया गठबंधन और 2024 के चुनाव को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हो रही है। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि हम सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को ही आगे बढ़ने का काम कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस को इसकी कोई चिंता नहीं है। इसके बाद से कांग्रेस नेता भड़के हुए हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाकांग्रेसजेडीयूमल्लिकार्जुन खड़गेनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार