लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: 15 साल के शासन में बिहार में अपहरण का उद्योग चला?, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर किया हमला, सीवान के स्वतंत्रता सेनानी शहाबुद्दीन कौन थे?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2025 15:31 IST

Bihar Politics News: अपराधियों को राजनीति में लाने के राजद के इतिहास की ओर रहा। उन्होंने कहा सीवान के स्वतंत्रता सेनानी (शहाबुद्दीन) कौन थे?

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने किस स्वतंत्रता सेनानी (अशोक महतो) को मेरे खिलाफ टिकट दिया जो वर्षों से जेल में था। लोगों को राजनीति में लाने वाले तेजस्वी यादव की आदत सिर्फ बोलने की रह गई है। ललन सिंह ने कहा कि वह इलाका हमारे लोकसभा का हिस्सा है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा गोलीकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोकामा गोलीकांड हो या कानून व्यवस्था से जुड़ा कोई भी मामला, बिहार में पुलिस अपने हिसाब से सबके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कानून के खिलाफ जाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई बिहार में होती है। उन्होंने तेजस्वी यादव को उनके पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहते बिहार में बिगड़ी कानून व्यवस्था की याद दिलाते हुए कहा कि लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन में बिहार में अपहरण का उद्योग चला। ललन सिंह ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे तो स्वतंत्रता सेनानियों को टिकट देते रहे हैं। उनका इशारा अपराधियों को राजनीति में लाने के राजद के इतिहास की ओर रहा। उन्होंने कहा सीवान के स्वतंत्रता सेनानी (शहाबुद्दीन) कौन थे?

इस बार के लोकसभा चुनाव में मुंगेर से राजद ने किस स्वतंत्रता सेनानी (अशोक महतो) को मेरे खिलाफ टिकट दिया जो वर्षों से जेल में था। ऐसे लोगों को राजनीति में लाने वाले तेजस्वी यादव की आदत सिर्फ बोलने की रह गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू को ललन सिंह का आदमी बताए जाने पर आड़े हाथों लेते हुए ललन सिंह ने कहा कि वह इलाका हमारे लोकसभा का हिस्सा है। वहां क्या हो रहा है और नहीं हो रहा है? हमने इसकी जानकारी ली है। इसको लेकर पुलिस की टीम अपना काम कर रही है।

ऐसे में जो लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, उनसे मेरा सवाल यही है कि अनंत सिंह को टिकट किसने दिया था? वह खुद बताएं कि उन्होंने टिकट दिया था कि हमने टिकट दिया था। इतना ही नहीं उनकी पत्नी को किसने टिकट दिया था? इसलिए उनको बोलने का हक नहीं है। बता दें कि सोनू-मोनू दो भाई हैं जो ईंट-भट्ठे का कारोबार करते हैं।

मुकेश सिंह इन्हीं के भट्टे में मुंशी का काम करता था। कुछ समय पहले इन दोनों भाइयों का मुकेश सिंह के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद सोनू-मोनू ने मुकेश सिंह के घर में मारपीट की और ताला लगा दिया। वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने एंट्री मारी।

मुकेश सिंह की मदद के लिए बुधवार को अनंत सिंह जलालपुर के नौरंगा गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने मुकेश सिंह के घर पर बंद किए गए ताले को खुलवाया। इसी मामले के तहत बुधवार को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच काफी मुठभेड़ हुई। दोनों के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलाई गईं।

इस हमले में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लग गई, वहीं खुद अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे। इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू-मोनू के खिलाफ कुल 3 प्राथमिकी दर्ज की हैं। इसके बाद सोनू ने पुलिस के सामने तो अनंत सिंह ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

टॅग्स :बिहारपटनाRajiv Ranjan Singhलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीअनंत सिंहतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर