लाइव न्यूज़ :

भाजपा के कद्दावर नेता सुरेश शर्मा पर जदयू डाल रही है डोरे, जल्द हो सकते हैं सत्ताधारी पार्टी में शामिल!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2022 18:27 IST

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने भाजपा नेता सुरेश शर्मा के बेटे के साथ अपनी तस्‍वीर ट्विटर पर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने भाजपा के कद्दावर नेता सुरेश शर्मा को जल्द ही पार्टी में शामिल करा सकती हैजेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने सुरेश शर्मा के बेटे के साथ अपनी तस्‍वीर ट्विटर पर शेयर कीवहीं भाजपा के द्वारा जदयू को अबतक कई झटके दिए जा चुके हैं

पटना: बिहार की सियासत में आजकल सबसे अधिक गर्माहट दिख रही है। जदयू और भाजपा के बीच की दोस्ती टूटने के बाद से ही दोनों दलों द्वारा एक दूसरे को मात देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भाजपा के द्वारा जदयू को अबतक कई झटके दिए जा चुके हैं। लेकिन जदयू अब भाजपा को झटका देने की तैयारी में जुटी है। इसका संकेत जदयू नेता लगातार दे रहे हैं। सियासी गलियारे में चल रही चर्चाओं पर अगर गौर करें तो जदयू ने भाजपा के कद्दावर नेता सुरेश शर्मा को जल्द ही पार्टी में शामिल करा सकती है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने भाजपा नेता सुरेश शर्मा के बेटे के साथ अपनी तस्‍वीर ट्विटर पर शेयर की है। हालांकि, उन्‍होंने इसे शिष्‍टाचार मुलाकात बताया है। लेकिन चल रही चर्चाओं के अनुसार भाजपा को झटका देने से पहले का संकेत बताया जा रहा है। 

बता दें कि तिरहुत क्षेत्र में सुरेश शर्मा भाजपा के बड़े नेता हैं। वे बिहार के नगर विकास मंत्री भी रह चुके हैं। सुरेश शर्मा को लेकर जदयू के नेताओं का कहना है कि भाजपा में उनकी उपेक्षा की जा रही है। सुरेश शर्मा के बेटे राजीव शर्मा ने ललन सिंह से मुलाकात की है। इससे पहले ललन सिंह ने कहा था कि सुरेश शर्मा को भाजपा के नेताओं ने जानबूझ कर चुनाव हरवाया। 

ललन सिंह ने भूपेंद्र यादव और नित्‍यानंद राय का नाम लेकर कहा था कि इन लोगों ने मुजफ्फपुर में राम सूरत राय को स्‍थापित करने के लिए सुरेश शर्मा को चुनाव हरा दिया। ललन सिंह ने सुरेश शर्मा को जदयू में आने का न्‍यौता भी दिया था। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे सुरेश शर्मा कि जदयू में शामिल करा सकते हैं। 

हालांकि सुरेश शर्मा ने कहा था कि वे शुरू से भाजपा के साथ जुड़े रहे। एक कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा से जुड़े और मंत्री-विधायक बने। उनका कही और जाने का कोई प्लान नहीं है। लेकिन उन्‍होंने स्‍वीकार किया है कि ललन सिंह ने उनसे एक आयोजन में आने के लिए संपर्क साधा है।

टॅग्स :जेडीयूBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल