लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: क्या आने के लिए किसी से इजाजत लेनी होगी!, बिहार दौरे पर अमित शाह, जदयू, राजद और भाजपा में सियासत तेज, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2022 18:09 IST

Bihar Politics: पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अमित शाह को बिहार आने के लिए लालू और नीतीश से पासपोर्ट लेने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन के इन आरोपों का भाजपा ने करारा जवाब दिया है।क्या गृह मंत्री को बिहार दौरे पार आने के लिए किसी से इजाजत लेनी होगी?राजद व जदयू नेताओं के परेशान होने का जिक्र करते हुए सवाल उठाए हैं। 

पटनाः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। महागठबंधन के प्रमुख दल जदयू और राजद लगातार इस बात को कह रहे हैं कि अमित शाहबिहार का माहौल खराब करने के लिए सीमांचल पहुंच रहे हैं। वहीं, महागठबंधन के इन आरोपों का भाजपा ने करारा जवाब दिया है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अमित शाह को बिहार आने के लिए लालू और नीतीश से पासपोर्ट लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने राजद व जदयू नेताओं के परेशान होने का जिक्र करते हुए सवाल उठाए हैं। रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया कि क्या गृह मंत्री को बिहार दौरे पार आने के लिए किसी से इजाजत लेनी होगी?

उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि गृह मंत्री के बिहार दौरे से राजद प्रमुख लालूजी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश जी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी जी परेशान हैं। वे कह रहे हैं कि क्यों आ रहे हैं बिहार? क्या गृह मंत्री को बिहार आने के लिए इनसे पासपोर्ट लेना पड़ेगा? बिहार भारत का अंग है।

उन्होंने महागठबंधन दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से महागठबंधन के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि क्या अमित शाह महागठबंधन के लोगों से पूछकर बिहार आएंगे? बिहार भारत का अभिन्न अंग है यहां गृहमंत्री क्या भारत का कोई भी नागरिक आ सकता है। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश और लालू साथ आएं है तो सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए, भ्रष्टाचार पर समझौता कर दोनों एक दूसरे के साथ आए हैं। बिहार में जो विश्वासघात हुआ है उसे जनता के बीच जाकर बताएंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के साथ साथ पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को 2024 में भी प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पिछले चुनावों से भी बड़ी विजय हासिल होगी। 2025 में बिहार की जनता पूर्ण बहुमत देकर  भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगी, क्योंकि बिहार की जनता नीतीश कुमार के विश्वासघात से काफी दुखी है।

टॅग्स :अमित शाहतेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटनालालू प्रसाद यादवरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज