लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis: महागठबंधन नेता चुने गए नीतीश कुमार, राबड़ी आवास पर कहा- 2017 में जो हुआ भूल जाएं और नया अध्याय शुरू करें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2022 17:46 IST

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने समर्थन वाली चिट्ठी नीतीश कुमार को दी।2017 में महागठबंधन छोड़ने का अफसोस है। राजग से संबंध समाप्त करने का निर्णय उनकी पार्टी जद(यू) ने लिया है।

पटनाः जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुन लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर नेता चुने जाने के बाद नीतीश ने कहा कि नई शुरुआत करने जा रहे हैं। 2017 में महागठबंधन छोड़ने का अफसोस है। तेजस्वी यादव ने समर्थन वाली चिट्ठी नीतीश कुमार को दी।

‘महागठबंधन’ के मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार के गठन का दावा पेश करने के लिए नीतीश कुमार राज्यपाल आवास पहुंच गए हैं। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे। पटना में जदयू मुख्यालय में 'नीतीश सबके हैं' पोस्टर लगाया हुआ दिखा है। नीतीश कुमार के NDA छोड़ने के बाद राजद के साथ उन्होंने गठबंधन किया है।

बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा, "सभी सांसद और विधायक इस बात पर सहमत हुए कि हमें NDA छोड़ देना चाहिए। इसके तुरंत बाद मैंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।" कुमार ने कहा कि राजग से संबंध समाप्त करने का निर्णय उनकी पार्टी जद(यू) ने लिया है।

नीतीश कुमार ने राजद के तेजस्वी यादव से कहा कि 2017 में जो हुआ उसे भूल जाएं और एक नया अध्याय शुरू करें।पटना में जद (यू) मुख्यालय में 'नीतीश सबके हैं' पोस्टर लगाया हुआ दिखा है। नीतीश कुमार के NDA छोड़ने के बाद राजद के साथ उन्होंने गठबंधन किया है।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि दोनों सदनों के सांसद, सारे विधायक और विधानपार्षद से सारी मीटिंग आज हुई। सभी की इच्छा यही थी की हमें NDA छोड़ देना चाहिए। तो जैसी सबकी इच्छा थी हमने उसी को स्वीकार कर लिया और जो में NDA की सरकार में मुख्यमंत्री था उस पद से इस्तीफा सौंप दिया।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि BJP ने 74 सीट जीतेने के बाद भी वादे के मुताबिक नीतीश कुमार जी को NDA गठबंधन का मुख्यमंत्री बनाया था। यह बिहार की जनता और BJP के साथ धोखा है, जनता के फैसले का उल्लंघन है। बिहार की जनता इसे बर्दाशत नहीं करेगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवBJPपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल