लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis: सीएम नीतीश कुमार जो फैसला लेंगे सभी मानेंगे, केसी त्यागी बोले-कल सांसदों और विधायकों की अहम बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 20:38 IST

Bihar Political Crisis: जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी के अंदर किसी तरह के विभाजन या फूट का कोई सवाल ही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार जदयू के निर्विवाद नेता हैं। जदयू में किसी तरह के बंटवारे का सवाल ही नहीं है।नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी जो भी फैसला करेगी उसे सभी स्वीकार करेंगे।

नई दिल्लीः पार्टी के सांसदों व विधायकों की अहम बैठक से एक दिन पहले जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो भी फैसला लिया जाएगा वह संगठन में सभी को स्वीकार्य होगा।

जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने यह भी कहा कि पार्टी के अंदर किसी तरह के विभाजन या फूट का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार जदयू के निर्विवाद नेता हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में उनका सम्मान है। इसलिए पार्टी में किसी तरह के बंटवारे का सवाल ही नहीं है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी जो भी फैसला करेगी उसे सभी स्वीकार करेंगे।” पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के त्यागपत्र के बाद उभरे राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा के लिए मंगलवार को कुमार ने पार्टी के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है।

यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब भाजपा के साथ पार्टी की दूरी स्पष्ट नजर आ रही है, खास तौर पर तब जब कुमार ऐसी कई बैठकों में मौजूद नहीं रहे जहां उन्हें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मौजूद रहना था।

टॅग्स :जेडीयूKC Tyagiबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज