लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis LIVE: सियासी गहमागहमी के बीच कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं सीएम नीतीश, एनडीए में वापसी को आलाकमान ने दी मंजूरी, 243 विधानसभा में किस दल के पास कितने विधायक

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2024 11:39 IST

Bihar Political Crisis LIVE: सम्राट चौधरी के साथ अश्विनी चौबे भी दिल्ली गए हैं। जबकि मुंबई से बिहार के भाजपा प्रभारी विनोद तावडे को भी दिल्ली तलब किया गया है। सभी आनन फानन में दिल्ली पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है।पिछले 2 बार से नीतीश कुमार उसे गच्चा देकर राजद के साथ जाकर सरकार बना लेते हैं। भाजपा इस बार मुख्यमंत्री पद पर किसी भी कीमत पर समझौते के मूड में नहीं है।

Bihar Political Crisis LIVE: बिहार में बढ़ी सियासी हलचल के बीच सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच भाजपा की ओर से खबर है कि नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी को आलाकमान ने मंजूरी दे दी है। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को दिल्ली तलब किया गया है। सम्राट चौधरी के साथ अश्विनी चौबे भी दिल्ली गए हैं। जबकि मुंबई से बिहार के भाजपा प्रभारी विनोद तावडे को भी दिल्ली तलब किया गया है। सभी आनन फानन में दिल्ली पहुंच गए हैं।

इस बीच बताया जा रहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। सूत्रों के अनुसार, राजद की ओर से महागठबंधन सरकार को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। गठबंधन बचाने के लिए राजद सरकार से बाहर रहकर भी समर्थन देने को तैयार है। लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अब राजद के साथ सरकार ज्यादा दिन रखने के पक्ष में नहीं है।

जदयू और नीतीश कुमार को इस बात का डर सता रहा है कि राजद उसके 12 विधायकों को तोड़कर सरकार बना सकता है। इससे पहले भी पटना में 12 विधायकों की बैठक की खबर सामने आ चुकी है। अगर राजद की यह कोशिश सफल हो जाती है तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि इस समय विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चैधरी हैं, जो राजद के विधायक हैं।

ऐसे में जदयू के विधायकों में तोड़फोड़ मचाना राजद के लिए आसान हो सकता है। इस बीच अटकल यह भी लगाई जा रही है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं। दूसरी अटकल यह भी लगाई जा रही है कि नीतीश कुमार को केन्द्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है और बिहार में मुख्यमंत्री पद भाजपा के हिस्से में आएगा।

भाजपा की ओर से दो उपमुख्यमंत्री पद ऑफर करने की भी खबरें आ रही हैं। लेकिन नीतीश कुमार भी मुख्यमंत्री का पद अपने पास ही रखना चाहते हैं। वहीं, भाजपा के साथ दिक्कत यह है कि वह कई बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना चुकी है। लेकिन पिछले 2 बार से नीतीश कुमार उसे गच्चा देकर राजद के साथ जाकर सरकार बना लेते हैं।

अगर भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार को दे देती है तो क्या गारंटी है कि विधानसभा चुनाव से पहले वह राजद के नहीं चले जाएंगे? इसी डर से भाजपा इस बार मुख्यमंत्री पद पर किसी भी कीमत पर समझौते के मूड में नहीं है। उधर, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी कमान संभाल ली है।

राजद के पास समर्थक दलों के विधायकों के साथ 114 विधायक हैं और सरकार बनाने में 8 विधायकों की कमी है। अब लालू यादव इन्हीं 8 विधायकों के जुगाड़ में लग गए हैं। दरअसल, 243 विधायकों वाली बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है। राजद के पास 79, कांग्रेस के पास 19 और वाम दलों के पास 16 विधायक हैं।

कुल मिलाकर राजद के पास 114 विधायकों का इंतजाम है और अगर लालू यादव 8 विधायकों का इंतजाम कर लेते हैं तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। सूत्र बताते हैं कि लालू प्रसाद यादव इन विधायकों के इंतजाम में जुट भी गए हैं।

हम के 4, ओवैसी की पार्टी के एक और एक निर्दलीय को लालू यादव अपने तरफ में कर लेते हैं तो भी सरकार बनाने के लिए उन्हें 2 और विधायकों का समर्थन चाहिए। इसी को लेकर राबड़ी आवास में भी बैठकों का दौर चल रहा है। वहीं भाजपा के 75 विधायक हैं, जबकि जदयू के पास 45 हैं। ऐसे में नीतीश कुमार के यहां भी जदयू नेताओं की बैठकें चल रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारबिहार दिवसनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो